फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The joy of Teej is no more

अब नहीं रहा तीज को वो उल्लास

Thu, 23 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The joy of Teej is no more
बुजुर्ग महिलाएं बोली, अब और पहले के सावन में जमीन-आसमान का अंतर
विज्ञापन

कुछेक परिवार और संगठन ही निभा रहे परंपरा
बड़ौत। सावन मास को लेकर बुजुर्ग महिलाओं का कहना है कि तीजोत्सव का वो उल्लास अब नहीं रहा। आज ना तो महिलाएं झूला झूलती है और ना ही सावन के गीत गाए जाते हैं। बस कुछेक परिवार और संगठन ही इस परंपरा को निभा रहे है। कहा कि हमें अपने पर्व उल्लास के साथ मनाने चाहिए।
जीवन के 85 वसंत देख चुकी जयदेवी का कहना है कि सावन मास के पर्वों को लेकर लोगों में इतना उल्लास नहीं रहा। ना तो सावन के गीत गाए जाते हैं और ना ही कहीं झूला दिखाई देते हैं। पहले महिलाएं एकत्र होकर झूल झूलने जाती थी। सामूहिक रूप में गीत गाती थी।
विज्ञापन

90 वर्षीय रत्नकौर का कहना है कि सावन पर्व पर इस बार कोरोना महामारी का भी असर पड़ा है। थोड़ा बहुत सावन का उल्लास होता था वह भी इस बार नहीं रहा। महिलाओं को चाहिए कि वे अपनी संस्कृति के संरक्षण पर ध्यान दें। हमारे जमाने में तो एक माह पहले ही पेड़ों पर झूले डाल दिए जाते थे और कई घरों की महिलाएं एकत्रित होकर एक साथ झूला करती थी। लेकिन अब पहले जमाने जैसी बात कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

88 वर्षीय कांता देवी का कहना है कि सावन मास इस बार फीका रहा है। कोरोना महामारी के कारण ज्यादा असर पड़ा है। सावन में हरिद्वार से कांवड़ भी इस बार नहीं पहुंची। सावन पर्व को लेकर पहले ही उल्लास कम था। त्योहारों को उनकी नैसर्गिकता से मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed