{"_id":"62c333d22aedb50f8b0bc406","slug":"the-department-has-been-pressing-the-files-of-family-benefits-for-two-years-baghpat-news-mrt5956527190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से पारिवारिक लाभ की फाइले दबाए बैठा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से पारिवारिक लाभ की फाइले दबाए बैठा विभाग
विज्ञापन
बागपत के विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग में गुहार लगाने पहुंचे लाभार्थी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। पारिवारिक लाभ योजना की फाइलें पिछले दो साल से समाज कल्याण विभाग दबाकर बैठा हुआ है। जिस कारण जिले के 375 लाभार्थियों के खातों में धनराशि नहीं पहुंची और लाभ लेने के लिए लाभार्थी विकास भवन में समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
परिवार के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने के बाद पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन करने वालों को 30 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। जिसमें हर साल सैकड़ों लोग इसके लिए आवेदन करते हैं। जिसमें विगत वर्ष 2021 में 600 से अधिक आवेदन किए गए। जिसमें अभी तक सभी लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ नहीं दिया जा सका। इसके अलावा वर्ष 2020 में आवेदन करने वाले भी लाभ लेने के लिए समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर है।
थक गई चक्कर लगाते-लगाते
ककौरकलां गांव से विकास भवन आने में लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। आवेदन करने के बाद चार बार समाज कल्याण विभाग में चक्कर लगाकर थक चुकी हूं, लेकिन अभी तक लाभ नहीं दिया जा सका। - सुनीता।
विज्ञापन
डेढ़ साल बीत गया, लेकिन लाभ नहीं मिला
फरवरी 2021 में पारिवारिक लाभ के लिए आवेदन किया था। जिसकी जांच भी तभी पूरी हो गई थी, लेकिन डेढ़ साल बाद भी लाभ नहीं मिल पाया। जिसके लिए आठ बार विकास भवन में समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा चुकी हूं। - रुखसाना
नवंबर 2021 में पारिवारिक लाभ योजना की धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई थी। दो साल पुराने प्रकरणों में धनराशि खातों में जाकर वापस आ चुकी है। ऐसे मामलों को गंभीरता से दिखवाकर निस्तारण कराया जाएगा। - तुलिका शर्मा, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी।