{"_id":"585acfaa4f1c1bd663e3b0d5","slug":"the-crowd-is-reaching-less-than-cash-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में भीड़ के मुकाबले कम पहुंच रहा है कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में भीड़ के मुकाबले कम पहुंच रहा है कैश
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में बैंक शाखा के बाहर लगी खाता धारकों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बैंकों में बुधवार को कैश पहुंचा, लेेकिन लेने वालों की संख्या के मुकाबले अपर्याप्त रहा। कुछ घंटों में ही कैश खत्म हो गया। लाइन के शुरू में लगे लोगों को तो आसानी से रुपये मिल गए, लेकिन बाद वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बैंकों में तो लोगों ने हंगामे भी किए।
बुधवार को कई बैंकों में कैश पहुंचा तो लोगों के चेहरे खिल उठे। इसके लिए बैंकों पर भीड़ उमड़ आई। धक्का-मुक्की के हालात पैदा हो गए। पहले से लाइन में लगे लोगों को कैश मिला, लेकिन बाद वाले मायूस हुए। फिलहाल जिले के सभी बैंकों के हालात विकट हैं। एलडीएम पी राजू ने बताया कि बुधवार को दर्जनभर से अधिक बैंकों में कैश पहुंचा दिया गया था। इस कारण लोगों की भीड़ रही है। भीड़ को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
दो दिन से नहीं था कैश
एलडीएम पी राजू ने बताया कि सिंडिकेट बैंक में दो दिन से कैश नहीं था। इस कारण बैंकों में भीड़ रही। ऊपर से ही कैश कम मिल रहा है। बुधवार को कैश मिला तो एक दर्जन से अधिक बैंकों को पहुंचवा दिया गया था।
विज्ञापन
टटीरी ओबीसी में नहीं बंटा कैश
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में कैश न मिलने के कारण लोगों ने हंगामा किया। सुबह से ही लाइन में लगे लोग मायूस होकर लौटे। एसबीआई में कैश का वितरण हुआ।