{"_id":"62cdb8197cf1673ff31ef3b3","slug":"the-conflict-between-two-sides-in-panchayat-and-not-solved-in-the-case-of-dowry-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दहेज का विवाद सुलझाने के लिए हुई पंचायत में भिड़े दोनों पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दहेज का विवाद सुलझाने के लिए हुई पंचायत में भिड़े दोनों पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग हुए घायल
Tue, 12 Jul 2022 11:36 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:36 PM IST
सार
पंचायत में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। बताया गया कि दहेज का विवाद सुलझाने के लिए यह पंचायत हो रही थी।
विज्ञापन
बैठे एक पक्ष के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के हरचंदपुर गांव में दंपती के बीच दहेज को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत हुई। वहीं पंचायत में दोनों पक्ष भिड़ गए। पहले लाठी-डंडे चले और उसके बाद पथराव भी हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए, जिनका पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
हरचंदपुर गांव की रहने वाली साजना की शादी गांव के मेहताब के साथ कई साल पहले हुई थी। बताया कि दहेज की मांग को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। वहीं मंगलवार शाम को दोनों पक्षों के लोगों का विवाद सुलझाने के लिए पंचायत हो रही थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पहले लाठी-डंडे चले और फिर पथराव हो गया।
विज्ञापन
वहीं पथराव के दौरान दोनों पक्षों के समीर, साजिद, बिलाल, राशिद, आशु, ताहिद घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया और उसके बाद उनको हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: असलम का शव देख बेकाबू हुई भीड़, घायल युवकों को पकड़कर पीटा, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें
दोनों पक्षों नें किया समझौता तो पुलिस ने कराया मुकदमा
हरचंदपुर में मारपीट व पथराव के बाद दोनों पक्ष आपस में समझौता करने लगे। लेकिन पथराव होने के कारण पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी रवि रतन ने बताया कि पुलिस की तरफ से समीर, साजिद, बिलाल, राशिद, आशु, ताहिद, शाहिद को नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।