{"_id":"61bcbe8e659aaa04f027370a","slug":"the-committee-will-determine-the-centers-under-the-chairmanship-of-dm-for-tet-exam-baghpat-news-mrt5694095115","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा के लिए के डीएम की अध्यक्षता में कमेटी करेंगी केंद्रों का निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा के लिए के डीएम की अध्यक्षता में कमेटी करेंगी केंद्रों का निर्धारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने जारी किए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण डीएम स्तर से गठित कमेटी करेंगी। प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने डीएम को पूर्व में प्रस्तावित केंद्रों का परीक्षण कर निर्धारण करने के निर्देश दिए है।
28 नवंबर को पेपर लीक होने के कारण शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दी थी। अब भविष्य में होने वाली परीक्षा को लेकर शासन स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रमुख सचिव ने डीएम को भेजे पत्र में परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण करने के लिए कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए है। डीएम द्वारा गठित कमेटी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण और परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए उत्तरदायी होगी। डीएम पूर्व में प्रस्तावित केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। विश्वविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र निर्धारित करने से पूर्व केंद्र में परीक्षार्थियों की धारण क्षमता कम से कम 500 होना अनिवार्य होनी चाहिए। उन्होंने डीएम को परीक्षा केंद्रों की सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।