{"_id":"6054eb8e8ebc3e8d345618f3","slug":"ten-days-343-camps-ten-thousand-applications-baghpat-news-mrt5306412143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन, 343 कैंप, 4126 परिवार और दस हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन, 343 कैंप, 4126 परिवार और दस हजार आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक जिले में 73108 कार्ड जारी, 6149 कार्ड का अप्रूवल होना शेष
जिले में दस मार्च से शुरू हुआ था गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान, 24 तक चलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में दस मार्च से शुरू हुए गोल्डन कार्ड बनाने के विशेष अभियान में अब तक 4129 परिवारों के दस हजार 14 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड के लिए आवेदन किए गए है। जिले में कुल 24605 परिवारों के 73108 कार्ड जारी हो चुके है, जबकि 6143 आवेदनों का अपूवल होना शेष है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत जिले के 45023 परिवारों के लगभग 215115 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिले में अब तक 24605 परिवारों के 73108 लाभार्थियों के ही गोल्डन कार्ड जारी हुए है, जबकि 6143 गोल्डन कार्ड का अप्रूवल होना शेष है। शासन ने दस मार्च से 24 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर जनसेवा केंद्रों पर निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश थे। 19 मार्च तक 343 कैंप लगा गए, जिनमें 4129 परिवारों के 10014 कार्ड के आवेदन किए गए है।
पिछड़ रहा छपरौली ब्लॉक
बागपत जिले में छपरौली, पिलाना और खेकड़ा ब्लॉक गोल्डन कार्ड के आवेदन में पिछड़ रहे है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति छपरौली ब्लॉक की है। छपरौली ब्लॉक में दस दिन में 50 कैंप में 459 परिवार के 914 आवेदन किए गए है। बिनौली ब्लॉक में अब तक सबसे अधिक 969 परिवार के 2299 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड के आवेदन किए गए है।
विज्ञापन
ब्लॉक वार किए गए आवेदन का ब्यौरा
ब्लॉक परिवार आवेदन
बागपत 749 1953
बड़ौत 857 2262
बिनौली 969 2299
छपरौली 459 914
खेकड़ा 529 1420
पिलाना 566 1166
कुल 4129 10014
सभी जनसेवा केंद्र संचालकों को अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए गए है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दस्तक अभियान में भी पात्रों का सर्वे कराया जा रहा है। - सीएमओ डॉ आरके टंडन।