फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temperature dropped by two degrees, still no relief from heat

Baghpat News: तापमान दो डिग्री गिरा, गर्मी से फिर भी नहीं राहत, चिकित्सक दे रहे ये सलाह

Mon, 03 Jun 2024 08:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2024 08:49 AM IST
सार

शनिवार दोपहर आंधी व बूंदाबांदी के बाद गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। मगर रविवार को तापमान में दो डिग्री गिरावट के बाद भी लोग परेशान नजर आए।

विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees, still no relief from heat
कई शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार दोपहर आंधी व बूंदाबांदी के बाद गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। मगर रविवार को तापमान में दो डिग्री गिरावट के बाद भी लोग परेशान नजर आए। लू से रविवार को भी लोगों की हालत खराब रही। तापमान में सोमवार को दोबारा से बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


यहां रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शुक्रवार तक यह 45 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। यहां तापमान कम होने के बाद भी दोपहर में कड़ी धूप और लू से लोग परेशान रहे। लोग रविवार होने के चलते घरों से कम निकले।
विज्ञापन


चिकित्सक भी लोगों को धूप और लू से बचने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि तेज धूप व लू में शरीर झुलस रहा है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। इसके साथ ही पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह के अनुसार गर्मी से बचाव के लिए आंखों पर चश्मा, सिर पर टोपी लगाने के साथ ही कपड़ा रख सकते हैं। सोमवार को तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है और वह कई दिन तक ऐसे ही रहेगा।


छुट्टी में बाजार व सड़क पर लोग कम दिखे
रविवार को छुट्टी में दोपहर में तेज धूप व लू के कारण बाजार व सड़कों पर लोग कम दिखाई दिए। नेशनल हाईवे तक पर वाहनों का आवागमन काफी कम दिखाई दिया। बाजार में स्थिति ज्यादा खराब रही और शाम होने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। इससे व्यापार पर भी असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed