फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strong sunlight and heat took away the peace, people suffering due to continuous rise in temperature

Baghpat News: तेज धूप और लू ने छीना सुकून, लगातार तापमान बढ़ने से लोग बेहाल

Tue, 18 Apr 2023 12:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2023 12:36 PM IST
सार

लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के कारण पंखे में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बागपत जिले के तापमान में सोमवार को बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Strong sunlight and heat took away the peace, people suffering due to continuous rise in temperature
बागपत में तेज धूप से बचने के लिए सर पर कपड़ा रखकर जाते युवक

विस्तार

तेज धूप और लू ने लोगों का सुकून छीन लिया है। पंखे भी गर्म हवा दे रहे है। लोगों को घर के अंदर और बाहर कहीं भी चैन नहीं मिल रहा है। चिकित्सक भी लोगों को लू और गर्मी से बचाव के लिए विटामिन, कैल्शियम और मिनरल के अलावा अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के कारण पंखे में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में तेज धूप और लू के कारण गली-मोहल्ले से लेकर मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। नगर के बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या घट रही है। लोग धूप से बचाव के लिए जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी और लू में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। समय पर सही इलाज नहीं मिलने पर जान का खतरा हो सकता है। चिकित्सक गर्मी से बचाव के लिए लोगों को विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी आस्तीन के पहने कपड़े, सिर को ढककर ही घर से निकले
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने चाहिए और घर से सिर को ढककर ही बाहर निकलना चाहिए। लू से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेय पदार्थों और हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। गर्मी लगने पर ओआरएस का घोल पीएं और चिकित्सक की सलाह ले। गर्मी लगने पर लापरवाही घातक साबित हो सकती है।


नौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवा
जिले के तापमान में सोमवार को बढ़ोतरी हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिले में दिन भर नौ किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि अगले कुछ दिन में तापमान में ओर वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed