फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strategy made in Barot and Ram temple movement in Bundelkhand

बड़ौत में बनीं रणनीति और बुंदेलखंड में चलाया राम मंदिर आंदोलन

Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Strategy made in Barot and Ram temple movement in Bundelkhand
ललितपुर से चार बार विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अरविंद जैन बड़ौत में दो दिन तक रुके थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बरसों चले आंदोलन में सैकड़ों रामभक्त जेल गए। बहुतों ने पुलिस की यातनाएं भी सहीं। ललितपुर से चार बार विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अरविंद कुमार जैन का बड़ौत नगर से गहरा नाता है। वर्ष 1992 के दौरान डॉ. अरविंद कुमार जैन राम जन्मभूमि आंदोलन में बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, तब नगर में दो दिनों तक रुके थे। वे तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के काफी नजदीकी रहे। भाजपा विधि प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य व महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष विनोद जैन एडवोकेट बताते है कि डॉ. अरविंद जैन नगर के बाजार में अकेले घूमे तो लोग आश्चर्य चकित हो गए।
अशोक सिंघल ने किया था लोगों को उत्साहवर्धन
बड़ौत। विहिप के पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष 1991 में देश में राम मंदिर आंदोलन का मुद्दा चरम पर था। उस दौरान लोगों का उत्साहवर्धन करने के लिए नगर में विहिप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल बड़ौत में आए और नेहरू मूर्ति पर सभाएं कर लोगों को राम मंदिर आंदोलन से जोड़ने का काम किया था। राकेश विश्वकर्मा बताते है कि उस दौरान राम मंदिर आंदोलन को लेकर जो संघर्ष किया, वह सपना अब जाकर पूरा हुआ।
विज्ञापन

रोकी थी रेल, खाई थी लाठियां
बड़ौत। वाजिदपुर निवासी प्रभात तोमर राम मंदिर आंदोलन के दौरान शिव सेना में मंडल प्रमुख थे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर आंदोलन भले ही 1989 में उठा हो। मगर, आखिर तक आंदोलन में हम लोग जुडे़ रहे। वर्ष 1998-1999 के दौरान नगर में बिनौली रेलवे क्रासिंग पर राम मंदिर आंदोलन को लेकर रेल रोकी थी, उस दौरान पुलिस की लाठियां भी खाई थी, लेकिन कभी कदम पीछे नहीं हटे। आज बहुत खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमार गुप्ता के घर पर तीन दिन रुकी साध्वी ऋत्मभरा
बड़ौत। विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता बताते है कि राम मंदिर आंदोलन को लेकर बड़ौत के लोगों ने काफी संघर्ष किया। आंदोलन के दौरान कभी भी कारसेवकों का मनोबल कम नहीं हुआ। राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी साध्वी ऋत्मभरा वर्ष 1992 में बड़ौत में तीन दिन तक मेरे मकान पर आकर रुकी और बारी-बारी से राम मंदिर से जुडे़ कार सेवकों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बांटे 5100 दीपक
बड़ौत। अयोध्या मेें राम मंदिर निर्माणोत्सव के मद्देनजर मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने मंच के प्रांत परिषद सदस्य पश्चिमी उप्र/ मेरठ/ ब्रज मनु तिवारी के नेतृत्व में नगर के आजाद नगर कालोनी, नेहरू रोड, कांशीराम कालोनी, चरण सिंह बिहार, गुराना रोड, बिनौली रोड, शिव पुरी आदि सहित दर्जनों मोहल्लों में 5100 दीपक बांटे। इस अवसर पर जिला संयोजक संदीप बड़ौली, जिला प्रचारक प्रमुख अरविंद भोला, अंकित लपराना, विनायक वशिष्ठ, नगर प्रचारक विनय, आकाश, विक्रांत, मोहन, सत्यपाल, नितिन गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed