{"_id":"5f63a70c8ebc3e98240c828a","slug":"spouses-celebrate-unemployed-day-by-staging-on-the-highway-baghpat-news-mrt50183017","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने हाइवे पर धरना देकर मनाया बेरोजगार दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने हाइवे पर धरना देकर मनाया बेरोजगार दिवस
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बागपत वंदना चौक पर धरना-प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलूस निकाल और ताली बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। सपा कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर को बेराजगार दिवस के रुप में मनाया। उन्होंने रोजगार की मांग को लेकर जुलूस निकाला और बाजू पर काली पट्टी बांधकर राष्ट्रवंदना चौक पर धरना दिया। थाली बजाई। भीख मांगते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ौत में भी सपाइयों ने जुलूस निकाल कर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाया।
सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान और महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कोरोना की स्थिति को संभालने में विफल हो गई है। इस कारण देश में लगभग 20 करोड़ लोग एक साथ बेरोजगार हो गए है। कहा कि सरकारी व सार्वजनिक उपक्रमों में नियुक्ति पर रोक लगाई जा रही है और संविदा पर नियुक्ति के प्रावधान किए जा रहे है, इससे युवाओं में निराशा उत्पन्न हो रही है। पूर्व मंत्री हाजी तराबुद्दीन चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। शिक्षक सभा अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, डॉ रियासत अली, विवेक वर्धन, ललित जैन, विनोद कुमार, प्रवीण शास्त्री, सुरेंद्र राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव, शफीक सलमानी, डॉ राकेश खत्री, प्रमोद विश्वकर्मा, सतीश वाल्मीकि, डब्बू चौहान, डॉ रविंद्र त्यागी मौजूद रहे।
उधर, बड़ौत में पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाया। वक्ताओं ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न मिलने पर किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। ऊपर से तीन अध्यादेश पारित कर दिया है। सपा इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के साथ मिलकर उनकी लड़ाई लड़ने का काम केवल सपा करेगी। सभी एकत्रित होकर ताली बजाते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में आशु सिद्दीकी, डॉ. मदन खुराना, मनोज मलिक, राहुल कैल, प्रिंस तोमर, अमित पंवार, विशु पंवार, आकाश पंवार, नीतिश, देवेंद्र, निखिल, राहुल, सचिन, योगेश राणा आदि शामिल रहे।