{"_id":"58f2753e4f1c1bca68cf569f","slug":"sower-only-cut-wheat-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुवाई करने वाला ही काटेगा गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुवाई करने वाला ही काटेगा गेहूं की फसल
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर के सरफाबाद गांव में किसानो की समस्या सुनते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन नदी किनारे शरफाबाद की विवादित भूमि का खेकड़ा तहसीलदार दीपक कुमार ने टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिसने गेहूं की फसल की बुवाई की है वहीं काटेगा।
उसके बाद जब तक विवाद समाप्त नहीं हो जाता तब तक खेत में फसल की बुवाई नहीं होगी।
शरफाबाद गांव में हिंडन नदी के पास स्थित भूमि पर विवाद चल रहा है। उस जमीन पर शरफाबाद के नाजर व बाबू अपना-अपना दावा कर रहे हैं। वे दोनों ही खेत में फसल की बुवाई करते हैं। वहीं, दूसरी ओर नेकपुर गांव निवासी मेजर जमीन को अपना बता रहे हैं। यह विवाद लंबे समय से चल रहा है।
तहसील प्रशासन की टीम जमीन की पैमाइश कर चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। फिलहाल नाजर व बाबू ने गांव के ही फरियाद को जमीन बटाई पर दे रखी है। उसने गेहूं की फसल बो रखी है। मेजर ने जमीन अपनी बताते हुए फरियाद को फसल काटने से रोक दिया। इस शिकायत तहसील में की गई।
विज्ञापन
खेकड़ा तहसीलदार दीपक कुमार शनिवार को जांच करने के लिए कानूनगो और पटवारी के साथ शरफाबाद पहुंचे। उन्होंने जमीन का निरीक्षण किया। तहसीलदार दीपक कुमार ने कहा कि जमीन पर फसल फरियाद ने बोई है उस फसल को फरियाद ही काटेगा। उसके बाद जमीन की पैमाइश कराकर विवाद निपटा दिया जाएगा। जब तक विवाद नहीं खत्म होगा।
तब तक कोई भी पक्ष विवादित जमीन पर फसल की बुवाई नहीं करेगा।