फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sore throat and cough along with fever are increasing in patients

Baghpat News: बुखार के साथ गले में खरास, खांसी के बढ़ रहे मरीज

Sun, 05 Oct 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sore throat and cough along with fever are increasing in patients
- मौसम में बदलाव के कारण लोगों को हो रही परेशानी, चिकित्सक दे रहे बचाव करने की सलाह
विज्ञापन


फोटो-चार की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बुखार के साथ ही गले में खरास व खांसी के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। इसके अलावा जोड़ों में दर्द भी लोगाें को परेशान कर रहा है। इस तरह के दो सौ से अधिक मरीज रोजाना जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं और चिकित्सक उन्हें बचाव की सलाह दे रहे हैं।
जहां बुखार लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। वहीं गले में खरास, खांसी, जुखाम, जोड़ों में दर्द से भी लोग परेशान हो गए हैं। जिला अस्पताल में एक हजार मरीजाें की ओपीडी हुई। इसमें दो सौ मरीज गले में खरास, खांसी, जुखाम व जोड़ों के दर्द के पहुंचे। इसके अलावा बुखार के 90 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। इनमें 45 मरीजों की टायफाइड, 15 डेंगू व 30 की मलेरिया की जांच कराने के लिए ब्लड लिया गया। डॉ. जितेंद्र यादव ने मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि घरों के आसपास सफाई रखें और पानी एक स्थान पर एकत्र न होने दें और ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें।
विज्ञापन


--
- तीन दिन से बुखार आ रहा है और निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। जब आराम नहीं लगा तो अस्पताल में मलेरिया की जांच कराने के लिए चिकित्सक के पास आया हूं। -सत्यप्रकाश, निवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


- बुखार के बाद जोड़ों का दर्द दूर नहीं हो रहा है। एक सप्ताह पहले बुखार आया था। अब गले में खरास व जोड़ों में दर्द की दवाई लेने के लिए अस्पताल में आया हूं।-नौशाद, खुब्बीपुर निवाड़ा
--
गले में संक्रमण के लक्षण

- गले में दर्द होना।
- गले में खुजली व जलन होना।
- सूजन और खराश होना।

- सूखी खांसी होना।
- गले में कफ जमा होना।


--
बचाव

-ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन न करें।

- ज्यादा देर तक या बार-बार पानी में भीगने से बचें।

- गले में खरास होने पर गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करें।
- वायरल की चपेट में आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed