फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Son and wife beat up elderly mother for not transferring land in his name

Baghpat News: जमीन नाम नहीं करने पर बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग मां को पीटा

Tue, 07 Oct 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 07 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Son and wife beat up elderly mother for not transferring land in his name
दोघट। धनौरा टीकरी में जमीन नाम नहीं करने पर बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग दुलारी देवी की लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। घायल दुलारी देवी का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

धनौरा टीकरी गांव निवासी बुजुर्ग महिला दुलारी देवी ने बताया कि सोमवार को अपने छोटे बेटे गुलवीर के घर में बैठी हुई थी। तभी उसका बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ मिलकर आठ बीघा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगा। जमीन नाम नहीं करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर लाठी-डंडों हमला कर दिया। काफी देर तक उसकी पिटाई की गई और शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को घायल दुलारी देवी का सीएचसी में उपचार कराया गया। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed