फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Signal bad, passenger train stood at Mubarikpur gate for 20 minutes

सिग्नल खराब, मुबारिकपुर फाटक पर 20 मिनट तक खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

Mon, 18 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Signal bad, passenger train stood at Mubarikpur gate for 20 minutes
खेकड़ा (बागपत)। शामली से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन सिग्नल में तकनीकी खामी आने के कारण 20 मिनट तक खेकड़ा में मुबारिकपुर रेलवे फाटक के पास खड़ी रही। रेलवे विभाग के इंजीनियरों ने सिग्नल की खामी दूर की, जिसके बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 9:30 बजे पर पैसेंजर ट्रेन 01617 शामली से दिल्ली जा रही थी। ट्रेन खेकड़ा रेलवे स्टेशन से मुबारिकपुर फाटक के पास पहुंची, तभी इलेक्ट्रिक सिग्नल में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। और ट्रेन वही पर खड़ी हो गई। ट्रेन चालक ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक चमनलाल शर्मा को सूचना दी। उन्होंने तभी रेल पथ निरीक्षक के इंजीनियरों को मौके पर भेजा। उन्होंने सिग्नल की खामी को दूर किया। इसके बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। सिग्नल में बनी खामी के कारण करीब 20 मिनट तक ट्रेन वही खड़ी रही। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खेकड़ा रेलवे स्टेशन अधीक्षक चमनलाल शर्मा का कहना है कि सिग्नल में बनी तकनीकी खामी को ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed