फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shopkeeper's son dies after being hit by train

Baghpat News: ट्रेन की चपेट में आकर दुकानदार के बेटे की मौत

Tue, 10 Feb 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's son dies after being hit by train
फोटो नंबर 09केएआर 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे में फखरपुर मार्ग पर रविवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर मोहल्ला रामपुर के रहने वाले दुकानदार बृजनंदन वर्मा जैन के बेटे श्याम वर्मा (26) की मौत हो गई।

बृजनंदन वर्मा जैन कॉलेज मार्ग पर गैस चूल्हे की दुकान करते हैं। रविवार शाम उनका बेटा श्याम वर्मा फखरपुर मार्ग पर टहलने के लिए गया था। टहलते हुए वह फखरपुर रेलवे अंडरपास के पास पहुंच गया, तभी वह दिल्ली की ओर से आ रही यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पता लगने पर पुलिस ने वहां आकर आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराई। इसके बाद उसके परिजनों को हादसे के बारे में बताया। परिजनों ने उसकी पहचान श्याम के रूप में की। जांच अधिकारी का कहना है कि युवक श्याम की ट्रेेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed