फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shooter Grandma continued to help the Corona Infections until her last breath.

अंतिम सांस तक कोरोना पॉजिटिव व अन्य मरीजों की मदद करती रहीं शूटर दादी

Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shooter Grandma continued to help the Corona Infections until her last breath.
बड़ौत। शूटर दादी चंद्रो तोमर के मजबूत जज्बे का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अंतिम सांस तक भी लोगों की मदद करती रहीं। अपने ट्विटर एकाउंट के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव व अन्य मरीजों की मदद में जुटी रहीं। इस दौरान कई मरीजों को मदद भी मिली तो मरीजों ने दादी का आभार भी जताया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोरने और राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीतकर कामयाबी हासिल करने वाली जौहड़ी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय वृद्धा शूटर दादी चंद्रो तोमर भले ही किसी प्रतियोगिता में न हारी हों, कोरोना ने उन्हें हरा दिया। अंतिम सांस तक दादी कोरोना से जंग लड़ती रहीं और ऐसी हालत में भी अपने ट्विटर एकाउंट के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव व अन्य मरीजों की मदद करती रहीं। दादी के ट्विटर एकाउंट पर जो भी मरीज अपने समस्या रखता, दादी उस समस्या को अन्य लोगों को शेयर कर उनकी मदद करती रहीं। पौत्री के पति सुमित राठी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी दादी अपने ट्विटर एकाउंट पर सक्रिय रहीं। इस दौरान जो भी मरीज बेड या ऑक्सीजन की कमी की समस्या दादी के एकाउंट पर डालता, दादी जरूरतमंदों की परेशानी अन्य लोगों को शेयर कराती थीं। इस दौरान राजस्थान के अरविंद ने दादी के ट्विटर एकाउंट पर कोरोना की जांच न होने की दिक्कत रखी, जिसके बाद दादी ने उनकी समस्या अन्य लोगों को शेयर की तो दादी द्वारा शेयर किए गए ट्वीट पर कई अन्य लोगों ने अरविंद को सुझाव भी दिए। यह तो मात्र एक उदाहरण है, ऐसे बहुत से मरीज है, जिनकी मदद दादी अंतिम सांस चलने तक करती रही।
विज्ञापन

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा रहा तांता
दादी चंद्रो तोमर के निधन के बाद दूसरे दिन भी उन्हें शोक संवेदनाएं दी गईं। शोक संवेदना देने वालों में पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप उज्ज्वल, गीता फोगाट, जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, जयकुमार तोमर, चौधरी तपन तोमर, मोहित मुखिया, नितिन जैन, अनुज चौधरी पहलवान, विक्रांत धामा सहित आदि अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed