फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   shiksha mitra Submerged in gum, anger and tears

गम, गुस्से और आंसुओं में डूबे शिक्षा मित्र

Fri, 28 Jul 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 28 Jul 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
shiksha mitra Submerged  in gum, anger and tears
कलक्ट्रेट में धरने पर विलाप करती शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समायोजन रद होने के कारण जिले के शिक्षा मित्र गम और गुस्से में डूबे हैं। कलक्ट्रेट की सभा से लेकर बीएसए दफ्तर तक कई बार भावुकता के पल भी आएं। महिला शिक्षा मित्रों की आंखों में आंसु दिखे तो पुरुषों ने यहां तक कहा दिया सरकार उन्हें डकैत और आतंकवादी बनाना चाहती है। इस दौरान कई शिक्षा मित्रों की हालत बिगड़ गई। कलक्ट्रेट में सुबह शिक्षा मित्रों से पहले पुलिस और पीएसी धरनास्थल पर पहुंच गई। सभास्थल को चारों तरफ से घेर लिया ।
विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने कहा उन पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया  है। यहां कई वक्ता इतने गुस्से में थे कि यहां तक कह दिया सरकार उन्हें शिक्षक के बजाए अब आतंकवादी बनाना चाहती है। बार-बार भावुकता के पल दिखे, इस दौरान महिला शिक्षा मित्रों की आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिलाध्यक्ष कुशलता चौहान ने कहा एकजुटता से ही न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों को शिक्षक संघों का समर्थन
बागपत/दोघट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री राजकुमार शर्मा के आवास पर हुई। शिक्षकों ने शिक्षामित्रों का समायोजन रदद होन पर दु:ख जताया और उनके आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राकेश यादव, विकास मलिक, हरपाल सिंह, राजकुमार रहे। वहीं, दोघट में जूनियर हाईस्कूल धनौरा टीकरी में प्राथमिक शिक्षक संघ व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की हुई बैठक में शिक्षामित्रों के समायोजन निरस्त करने पर उनके आंदोलन में सहयोग करने का निर्णय लिया ।

स्कूलों में तालाबंदी का एलान
शिक्षा मित्रों ने कहा अब वह प्राथमिक शिक्षक संघ का भी सहयोग लेंगे। उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराएंगे। यदि सहयोग नहीं किया तो स्कूलों में तालाबंदी करेंगे। उन्होंने कहा राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से भी आंदोलन के लिए सहयोग मांगा जाएगा। शुक्रवार को भी धरना देंगे।


खींचतान में टूट गए सारे कानून
बीएसए दफ्तर की तालाबंदी को लेकर ऐसी खींचतान हुई कि सारे कानून धड़ाम हो गए। महिला शिक्षा मित्रों को रोकने के लिए महिला पुलिस बल तैनात किया, लेकिन हंगामा बढ़ा तो पुरुष सिपाहियों को पापड़ बेलने पड़े। डंडों से रोकने में पुलिस नाकाम दिखी तो फिर यहां टांग दीवार पर लगाकर ही इन्हें रोकने का प्रयास भी किया। खींचतान के दौरान इक्का-दुक्का में महिला सिपाही ही नजर आ रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed