{"_id":"6aec64a8f582cef00d097766","slug":"ishras-team-secured-first-place-in-kho-kho-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161809-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खो-खो में इशरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खो-खो में इशरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन
-ग्वालीखेड़ा में मां अंबा डिग्री कॉलेज, चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में चल रही खेल प्रतियोगिता का समापन
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज और चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज की संयुक्त खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जगेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया था।
छात्राओं तृप्ति, टीना, कनिका, वैष्णवी, मिसभा इशिका, भावना, नव्या और मानवी ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में उज्ज्वल शर्मा की टीम ने पहला और कुनाल शर्मा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्राची की टीम प्रथम और वंशिका की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग खो-खो में इशरा की टीम ने पहला और निशा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में हिमांशु की टीम विजेता बनी, जबकि शौर्या की टीम उपविजेता रही। क्रिकेट में केश खान की टीम ने प्रथम और रेहान की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालक रस्साकशी में नैतिक की टीम ने पहला और उज्ज्वल शर्मा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग रस्साकशी में पलक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रितिका शर्मा की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेताओं को योगेश जिंदल, सौदान शास्त्री, जयप्रकाश यादव और अशोक भाटी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रबंधक बृजपाल सिंह शास्त्री, सचिव डाॅ. रवि पंवार, बबलू धामा, आनंदपाल राणा, हरिओम शर्मा, प्रधान दीपक शर्मा, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।