{"_id":"5766f0854f1c1bd54511bc66","slug":"shakeel-aur-sahab-singh-kand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाध्यक्ष झूठ बोलते हैं, सीधे नेताजी का आदेश मानूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाध्यक्ष झूठ बोलते हैं, सीधे नेताजी का आदेश मानूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
डा. शकील,
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव के माध्यम से भेजा अनुशासन का संदेश कुछ घंटे बाद ताक पर रख दिया। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव डॉ. शकील अहमद ने पलटवार कर कहा जिलाध्यक्ष झूठ बोलते हैं।
नेताजी उन्हें सीधा आदेश करेंगे तो वह चुप हो जाएंगे। साहब सिंह से इंसाफ की लड़ाई के लिए तैयार हैं। आरोप लगाया जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उनकी पत्नी को टिकट मिल जाने के बाद भी वह चुनाव मैदान से हट गए थे, इससे पार्टी की छवि खराब हुई और उन पर भी सवाल खड़े हुए।
रविवार को माता कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में डॉ. शकील अहमद ने राज्य पशुधन विभाग के सलाहकार साहब सिंह के खिलाफ बयानों से मोर्चा खोल दिया। साहब सिंह दल-बदलू होने और उनके परिवार के कुछ लोगों पर हरियाणा से सामान तस्करी के आरोप लगाए।
विज्ञापन
एक माह पहले मासिक मीटिंग में सपा सुप्रीमो की नकल उतारने और हूटिंग का आरोप मंढा। यह भी कहा बसपा से चुनाव लड़ने के दौरान साहब सिंह ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह पर कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद, पालिका चेयरमैन राजूद्दीन और डॉ कुलदीप उज्ज्वल के विषय में आपित्तजनक बातें कहने और लखनऊ में सिवाल खास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद को धमकाने की बात कही।
शकील ने कहा उन्होंने सुना है साहब सिंह ने अजित सिंह के विषय में भी आपत्तिजनक बातें कही हैं। मुलायम सिंह यादव के अनुशासन के संदेश पर शकील अहमद ने जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव पर ही सवाल खड़े कर दिए।
शकील ने कहा धमकी भरी कॉल से उन्होंने जिलाध्यक्ष को बताया था, इसका उनके पास सुबूत भी है, लेकिन आज वह बदल गए हैं। जिलाध्यक्ष झूठ बोलते हैं, इसलिए वह सीधे नेताजी का ही आदेश मानेंगे।
बयानों में ही फंसने लगे शकील ः बागपत। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव डॉ. शकील अहमद अपने ही बयानों में फंसने लगे हैं। पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद, सपा विधायक गुलाम मोहम्मद और चेयरमैन राजूद्दीन ने स्पष्ट कर दिया है कि सपा नेता साहब सिंह ने उनसे कोई आपत्तिजनक बातें नहीं कही। यह भी कहा शकील अपने मामले में दूसरों का नाम न घसीटें।
सिवाल खास से सपा विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा इस तरह के आरोप बेबुनियाद है। उनके साथ कभी साहब सिंह की इस तरह की भाषा में कोई बातचीत नहीं हुई। उन्हें इस तरह का कोई मामला याद नहीं है।
उधर, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के अनुशासन के संदेश के बावजूद बयानबाजी करने पर डॉ. शकील अहमद पर कार्रवाई की तैयारी है। रविवार को सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव लखनऊ में ही थे। उन्होंने बताया कार्यालय सचिव और एमएलसी एसआरएस यादव को मामले से अवगत कराया है।
अधिकारी कहिन
डॉ. शकील अहमद ने मुझे अवगत कराया था। जिलाध्यक्ष होने के नाते मैंने उन्हें पार्टी कार्यालय बुलाकर आपस की बातों को निपटाने के लिए कहा, डॉ. शकील मेरे पास आए ही नहीं। पार्टी अध्यक्ष के सामने किसी का नाम लिए बगैर जिले के हालात रखे गए हैं। अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई तय है। - डॉ एसपी यादव, जिलाध्यक्ष सपा
डॉ. शकील के सारे आरोप झूठे हैं। पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। सारे आरोप बेबुनियाद हैं। जिलाध्यक्ष और हाईकमान सारे मामले पर नजर रखे हैं। शकील पर पहले भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वह किसी के बहकावे में आकर षड्यंत्र रच रहे हैं।
- साहब सिंह, राज्य पशुधन विभाग के सलाहकार