Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MGNREGA workers have not received wages for four months; Diwali will be a subdued affair.

Baghpat News: चार माह से मनरेगा मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, फीकी रहेगी दिवाली

Sun, 08 Nov 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
MGNREGA workers have not received wages for four months; Diwali will be a subdued affair.
बड़ौत। मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को चार माह से मजदूरी नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। जुलाई से अक्तूबर माह तक का भुगतान अटका होने से मजदूरों की दिवाली भी फीकी रहेगी।
विज्ञापन

अलावलपुर निवासी महिपाल, कासिमपुर खेड़ी निवासी मुस्तकीम और सिनौली निवासी अनिल, गीता व आकाश सहित 470 से अधिक मजदूरों को चार माह से मजदूरी नहीं मिली है। मजदूरों का कहना है कि मनरेगा के तहत काम करने के बाद भी मेहनताना नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। त्योहार पर परिवार की जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया है। मजदूरों का करीब आठ लाख रुपये की भुगतान लंबित होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधार लेकर चला रहे परिवार का खर्च
- जुलाई से मजदूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। चार माह से मजदूरी नहीं मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। दिवाली पर बच्चों के लिए कपड़े और मिठाई खरीदने की इच्छा थी, लेकिन जेब खाली है। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए भी उधार लेना पड़ रहा है। केला सिनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन


- परिवार में एक सदस्य बीमार है। मजदूरी नहीं मिलने के कारण उसका इलाज कराने के लिए भी उधार लेना पड़ा। चार माह तक काम करने के बाद भी मेहनताना नहीं मिला है। त्योहार सिर पर है और आर्थिक तंगी के चलते दिवाली मनाने की चिंता सता रही है। नरेश, मलकपुर
वर्जन
- सभी मजदूरों के कार्य की फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। एक सप्ताह के अंदर सभी का भुगतान आ जाएगा। राहुल वर्मा उपायुक्त श्रम रोजगार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed