{"_id":"6aef7a00039563d59805cc87","slug":"growing-craze-for-classic-wool-coats-and-statement-jackets-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-161921-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: क्लासिक ऊनी कोट और स्टेटमेंट जैकेट्स का बढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: क्लासिक ऊनी कोट और स्टेटमेंट जैकेट्स का बढ़ा क्रेज
विज्ञापन
बड़ौत। फैशन के बदलते दौर में सर्दियों के परिधानों में भी नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। इस बार महिलाओं व युवतियों के बीच क्लासिक ऊनी कोट व स्टेटमेंट जैकेट्स का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजार में इनकी मांग बढ़ने लगी है।
दीपक, कपिल, रोहित, मनोज समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि आकर्षक डिजाइन, बेहतर फिटिंग और स्टाइलिश लुक के कारण महिलाएं इन्हें खूब पसंद कर रही हैं। क्लासिक ऊनी कोट जहां महिलाओं को आकर्षक लुक दे रहे हैं, वहीं स्टेटमेंट जैकेट्स युवतियों की पहली पसंद बनी हुई हैं। बाजार में विभिन्न रंगों, डिजाइन में ये उपलब्ध हैं। महिलाएं इन्हें न केवल ठंड से बचने के लिए, बल्कि फैशन स्टाइल को खास बनाने के लिए भी खरीद रही हैं। सर्दी बढ़ने पर बाजार में इनकी और मांग भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
ये बोलीं महिलाएं
- ऊनी कोट पहनने से जहां सर्दी नहीं लगती है, वहीं सुंदर भी बहुत लगता है। इन्हें ऑफिस और अन्य कार्यक्रमों में भी पहना जा सकता है, जो रेट में भी सामान्य है। साक्षी
विज्ञापन
- इस बार स्टेटमेंट जैकेट्स के डिजाइन काफी आकर्षक हैं। अलग-अलग कपड़ों और परिधानों के साथ इन्हें पहनकर नया लुक पाया जा सकता है। युवतियों में भी इसका क्रेज बढ़ा है।