फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven bigha reed crop ashes from electric spark

बिजली की चिंगारी से सात बीघा ईख की फसल राख

Tue, 11 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seven bigha reed crop ashes from electric spark
बिजली की चिंगारी से सात बीघा ईख की फसल राख
विज्ञापन

रमाला। हाइवे के पास ईख की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना देकर खुद आसपास से पानी का इंतजाम कर आग पर काबू पाया। हालांकि सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची।

किसान धीरज ने बताया कि वह सोमवार सुबह खेत में गन्ना छील रहे थे। तभी खेत के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन के तारों के टकराने से चिंगारी उठने लगी। यह चिंगारी ताऊ कटार सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी रमाला के ईख के खेत में गिरी और आग लग गई। शोर सुनकर आसपास के किसान दौड़े। घटना की सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी गई। लेकिन रास्ता कच्चा होने के कारण फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सात बीघा फसल जल चुकी थी। किसान बिट्टू, सोनू, अजय, मोहित, आदित्य, पप्पू,सनी, सनोज, ओमकार आदि ने बताया कि बिजली के तार जर्जर हालत में है। इसकी सूचना भी विद्युत विभाग को दी गई है। एसएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। अब तक थाने में कोई तहरीर नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed