फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Secretary and commissioner checked the quality of vaccines

Baghpat News: पशुपालन विभाग के सचिव व आयुक्त ने जांची टीकों की गुणवत्ता

Fri, 31 Mar 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 31 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Secretary and commissioner checked the quality of vaccines
चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान का निरीक्षण  करते पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन विभ
बागपत। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह और पशुपालन आयुक्त डाॅ. अभिजीत मित्र ने चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला में टीकों की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके साथ ही चिकित्सकों ने उनके सामने अपनी समस्याएं भी रखीं।
विज्ञापन

सचिव राजेश कुमार सिंह और पशुपालन आयुक्त डाॅ. अभिजीत मित्र बुधवार शाम चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ संस्थान में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। संस्थान के निदेशक डाॅ. अजित सिंह यादव ने संस्थान में विभिन्न टीकों की गुणवत्ता की जांच के बारे में जानकारी दी। जहां सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान में हो रहे टीकों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण है। इसलिए गुणवत्ता को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

संस्थान के विस्तारण व आधुनिकीकरण पर भी चर्चा की गई। वहां चिकित्सकों ने संस्थान में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया तो सचिव ने उनका जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही सचिव ने डीएम राजकमल यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमेश चंद्रा से पशुपालकों के द्वार पर पशु उपचार के लिए पशुधन स्वास्थ्य व रोग नियंत्रण योजना के तहत संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट की प्रगति की जानकारी ली। इस मौके पर संस्थान में कार्यरत डाॅ. संदीप कुमार सिंह, डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह, डाॅ. श्वेता रघुवंशी, डाॅ. शिंजिनी शर्मा, डाॅ. विकास गुप्ता, डाॅ. निहार नलिनी मोहंती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed