फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Schools without recognition reopened with the help of BSA office

बीएसए कार्यालय की मेहरबानी से फिर खुले बिना मान्यता के स्कूल

Wed, 06 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Schools without recognition reopened with the help of BSA office
बागपत। बीएसए कार्यालय की मेहरबानी से दोबारा से बिना मान्यता वाले स्कूल खुल गए हैं। यह दो महीने पहले चमरावल के स्कूल में बच्चे की मौत के बाद मान्यता को लेकर जांच शुरू कराने पर बंद हो गए थे। क्योंकि इस तरह के करीब 141 स्कूल मिले थे, जिनके पास मान्यता ही नहीं थी और उनमें बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं डीएम ने दोबारा से ऐसे स्कूलों की जांच कराकर कार्रवाई कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चमरावल के रॉयल कान्वेंट स्कूल के अंदर ही दो महीने पहले यूकेजी के छात्र आयुष की बस के नीचे कुचलने से मौत हो गई थी। जिसके बाद जांच कराई गई तो पता चला कि स्कूल के पास पांचवीं तक की मान्यता ही नहीं है और उसको कक्षा छह से आठवीं तक की मान्यता भी नियम विरुद्ध दी गई थी। इसमें बीएसए कार्यालय की मिलीभगत सामने आई थी। डीएम राजकमल यादव ने कई के खिलाफ नोटिस जारी करने के साथ ही शासन को कार्रवाई के लिए लिखा था। इसके साथ ही स्कूलों की मान्यता को लेकर पचास से अधिक टीमों से जांच कराई गई थी। जिसमें करीब 141 स्कूल बिना मान्यता मिले। इनमें से कुछ स्कूलों ने मान्यता के लिए आवेदन कर दिया तो कुछ बंद हो गए थे। लेकिन अब गर्मी की छुट्टियां खत्म होने पर स्कूलों को दोबारा खोल दिया गया है। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, डौला में स्कूलों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्कूलों की जांच कराकर नोटिस दिया गया था और उनमें से काफी स्कूल बंद हो गए थे। स्कूल दोबारा से शुरू किए गए है तो अब दोबारा से जांच शुरू कराई जाएगी। इसके साथ ही उन पर जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed