फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   samarthakon ke saath bhaajapa mein shaamil hue yogesh dhaama

समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए योगेश धामा

Wed, 16 Nov 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 16 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा समर्थकों के साथ रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने धामा को पार्टी ज्वाइन कराई। बागपत में धामा का समर्थकों ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को योगेश धामा दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचे। जिले के करीब 70 गांव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, सभासद और जिला  पंचायत सदस्यों के साथ उन्होंने रालोद छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर यहां मौजूद रहे। इसके बाद धामा का काफिला बागपत पहुंचा। यहां जिला पंचायत में योगेश धामा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


उन्होंने समर्थकों के सामने कहा सोच समझकर फैसला किया है। भाजपा देश को तरक्की की नई दिशा में ले जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से ही अब  देश का भला संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिपं सदस्य रविंद्र कुमार, निशांत तोमर, अनुज दांगी, विराज तोमर, संजय कुमार, सभासदों में संजय रूहेला, राजीव कौशिक, जितेंद्र धामा, मोहन बेदी, जयदीप धामा, सुखबीर वाल्मीकि, पवन शर्मा, धीरज ठाकुर, अशोक सिंघल ने भाजपा ज्वाइन की। इसमें कृष्णपाल चेयरमैन, सुरेंद्र वर्मा, प्रवीण चौधरी, राजपाल, सोनिया चौधरी, अनिल वशिष्ठ, रेखा चौहान, राजीव दांगी, रमेश कुमार मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed