फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sachiv give proof to DPRO

सचिवों ने एडीओ के खिलाफ सौंपे साक्ष्य

Sat, 20 Jul 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
sachiv give proof to DPRO
सचिवों ने एडीओ के खिलाफ सौंपे साक्ष्य
विज्ञापन

बड़ौत। ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों की पत्रावली पर हस्ताक्षर करने के एवज में दो प्रतिशत कमीशन मांगने और शराब पीकर अभ्रदता करने के विरोध में ब्लाक मुख्यालय पर चल रही सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। वहीं, डीपीआरओ ब्लाक पर पहुंचे और उन्होंने सचिवों और एडीओ पंचायत का पक्ष सुना। सचिवों से धरना उठाने की बात कहीं, लेकिन सचिव एडीओ पंचायत को हटाने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी देते रहे। बाद में सचिवों ने एडीओ पंचायत पर लगाए गए आरोपों से संबंधित साक्ष्य डीपीआरओ को साैंपे और कार्रवाई की मांग की।
सचिवों ने कहा कि एडीओ रणधोल सिंह दो साल से उनका मानसिक शोषण कर रहे हैं। पत्रावली पर हस्ताक्षर के लिए कमीशन ले रहे हैं। उनसे अभद्रता की जाती है। उन्होंने डीपीआरओ कुमार अमेंद्र को बताया कि लुहारी गांव मेें एडीओ पंचायत ने अपने रिश्तेदार ठेकेदार से डस्टबिन लगवाएं और बाद मेें ठेकेदार के भुगतान के लिए सचिवों पर दबाब बनाया। बावली गांव में ग्राम पंचायत में गोशाला की फाइल के नाम पर रुपये मांग रहे हैं। रात में शराब पीकर सचिवों से अभद्रता करते हैं। इससे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बाद में डीपीआरओ कुमार अमेंद्र ने सचिवों व एडीओ का पक्ष सुना। सचिवों ने एडीओ पंचायत के खिलाफ जो आरोप लगाए थे, उन सभी आरोपों से संबंधित साक्ष्य डीपीआरओ को साैंपे और कार्रवाई की मांग है। हड़ताल में राहुल तोमर, प्रिंस जैन, विकुल, राहुल कुमार, रेशू, सैंकी, दीपा मलिक, दीपक कुमार, लोकेन्द्र राठी, विकास राठी, विकुल कुमार, सचिन कुमार, रोहित खोखर, संजीत कुमार, हिमांशु राठी आदि शामिल रहे। डीपीआरओ का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों और दिए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बढ़ रही फरियादियों की परेशानियां, प्रदर्शन किया
- सचिवों के कार्य बहिष्कार व अनिश्चित कालीन हड़ताल से फरियादियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे ढ़िकाना, जौनमाना, मलकपुर, बिजरौल, लुहारी के फरियादियों ने विभागीय अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। फरियादियों का कहना था कि वे पिछलें एक सप्ताह से ब्लाक मुख्यालय पर शिकायत लेकर आ रहे है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जब एडीओ पंचायत के खिलाफ जनपद के समस्त सचिव धरने पर बैठे है तो कहीं ना कहीं एडीओ पंचायत दोषी है, फरियादियों व गांव में होने वाले विकास कार्यो को देखते हुए तत्काल प्रभाव से एडीओ पंचायत को यहां से हटाकर सचिवों की हड़ताल समाप्त करा देनी चाहिए। आरोप लगाया कि विभागीय अफसर भी विकास कार्यो में अडंगा लगा रहे है, तभी तो एक सप्ताह से चल रही हड़ताल के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

झूठे आरोप लगा रहे सचिव, नहीं दी रिपोर्ट
- एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सचिव उन पर झूठे आरोप लगा रहे है, जब तक किसी भी सचिव ने उन्हें विभागीय कार्यो की रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट मांगने पर ही इस तरह की झूठी बात बनाकर हड़ताल पर बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed