फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD President Chaudhary Jayant Singh chose Baghpat as the nodal district

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बागपत को नोडल जिला चुना

Sun, 28 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
RLD President Chaudhary Jayant Singh chose Baghpat as the nodal district
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बागपत को नोडल जिला चुना
विज्ञापन

बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अपने दादा चौधरी चरण सिंह और पिता चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि को नोडल जिला बनाया है। जयंत सिंह के राज्यसभा की निधि के खाते का बागपत से संचालन किया जाएगा। प्रशासन को जयंत ने पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। इसका बागपत को ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है।
बागपत को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि माना जाता है। चौधरी चरण सिंह ने राजनीति करते हुए सभी चुनाव यहां से लड़े, तो चौधरी अजित सिंह ने वर्ष 2019 का लोकसभा का आखिरी चुनाव मुजफ्फरनगर से लड़ा था। जबकि उस बार बागपत से लोकसभा चुनाव में उनके बेटे चौधरी जयंत सिंह उतरे थे। हालांकि दोनों को हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन चौधरी जयंत सिंह ने दादा व पिता की कर्मभूमि को राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी पूरा सम्मान दिया है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य के लिए मिलने वाली निधि का खाता संचालित करने के लिए बागपत जिला चुना है। जिस प्रदेश से राज्यसभा की सदस्यता मिलती है। उस प्रदेश से एक जिले को नोडल के रूप में चुना जाता है। इस तरह यह भी माना जा रहा है कि अगर जयंत सिंह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो वह बागपत सीट को चुन सकते हैं। इसलिए ही बागपत को नोडल जिला चुने जाने की बात कही जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह ने बागपत को नोडल जिला बनाया है। राज्यसभा सदस्य को विकास कार्यों के लिए मिलने वाली निधि के खाते का संचालन अब बागपत से किया जाएगा। इसके लिए चौधरी जयंत सिंह का पत्र मिल चुका है। - राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed