फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev will be made a tourist destination with 78 crores

Baghpat News: पुरा महादेव 78 करोड़ से बनेगा पर्यटन स्थल, पौराणिक रूप की मूर्तियां होंगी, बनेगा नंदी तालाब

Wed, 07 Jun 2023 04:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2023 04:02 PM IST
सार

पुरा गांव में एतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर है, जहां हर साल फाल्गुनी व श्रावणी मेला लगता है। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Pura Mahadev will be made a tourist destination with 78 crores
पुरा महादेव मंदिर बागपत, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद स्थित एतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया है। जिसको विकसित करने के लिए 78 करोड़ रुपये का खाका तैयार किया गया है। उसकी पूरी ड्राइंग भी तैयार करके मुख्यमंत्री के पास भेज दी गई है। अब उसको मुख्यमंत्री से केवल मंजूरी मिलनी है।

विज्ञापन


पुरा गांव में एतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर है, जहां हर साल फाल्गुनी व श्रावणी मेला लगता है। हर साल लाखों कांवड़िया जलाभिषेक करते हैं। इस मंदिर की मान्यता केवल बागपत तक ही नहीं, बल्कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों तक है। परशुरामेश्वर मंदिर पर शिवरात्रि के अलावा भी दूर-दूर से लगातार श्रद्धालु पहुंचते रहते हैं। इतनी मान्यता होने के बाद भी पुरा महादेव अभी तक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो सका है।

विज्ञापन

Pura Mahadev will be made a tourist destination with 78 crores
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्ताव रखा था। जिस पर कार्य योजना तैयार करते हुए ड्राइंग बनवाकर अनुमानित बजट तय किया गया। यह बजट करीब 78 करोड़ रुपये है। इसकी पूरी फाइल मुख्यमंत्री के पास भेज दी गई है। जहां से इस पर मुहर लगनी बाकी है।

Pura Mahadev will be made a tourist destination with 78 crores
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव के पौराणिक रूप की मूर्तियां होंगी, नंदी तालाब बनेगा
जिस तरह की ड्राइंग तैयार कराकर मुख्यमंत्री को भेजी गई है। उसके अनुसार सबसे पहले आकर्षक मुख्य द्वार होगा। जिससे अंदर जाते ही भगवान शिव के सभी पौराणिक स्वरूपों की मूर्तियां कुछ दूरियों पर काफी आगे तक लगाई जाएंगी। उस रास्ते के बीच में काफी बड़ा नंदी तालाब होगा। इनके साथ ही हिंडन नदी के किनारे पर ऑडिटोरियम बनाया जाएगा, जिसमें बड़े कार्यक्रम कराए जा सकें। इसके अलावा पुजारियों के लिए भवन होंगे और कांवड़ियों के लिए अलग से जगह रहेगी। गेस्ट हाउस, पार्किंग समेत अन्य काफी चीजों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

Pura Mahadev will be made a tourist destination with 78 crores
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री, सांसद व प्रशासन का प्रयास सराहनीय है। इसको लेकर कार्य तेजी से होगा। यहां विकास भी उसी तेजी से होगा और बाहर से श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। - पंडित जयभगवान शर्मा, मुख्य पुजारी पुरा महादेव मंदिर

Pura Mahadev will be made a tourist destination with 78 crores
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला

पुरा महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पूरी कार्य योजना तैयार हो चुकी है। उसकी ड्राइंग भी बन चुकी है और उसका प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के पास पहुंच चुका है। वहां करीब 78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुरा महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाता है तो इससे विकास की उम्मीद ज्यादा बढ़ जाएगी। - डाॅ. सत्यपाल सिंह, सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed