फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Problem not solved, now took over command

नहीं हुआ समस्या का समाधान, तो खुद संभाली कमान

Mon, 20 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Problem not solved, now took over command
तिगरी गांव में जलभराव व गंदगी की समस्या बताते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर। तिगरी गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिस कारण ग्रामीणों को खुद गलियों की साफ-सफाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था सही नहीं है, जिसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। जलभराव के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया है। जिस कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। गंदगी के कारण गांव में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को संक्रमण का डर सता रहा है। आरोप लगाया कि कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उठानी पड़ रही मुसीबत
नालियों की समय पर सफाई न होने के करण सड़क पर पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण लोगों का मार्ग से निकला मुश्किल है। - सचिन बंसल
चोटिल हो रहे लोग
जलभराव और कीचड़ के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। लोगों को खुद ही सफाई करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। - कैलाश बंसल
संक्रमण का सता रहा डर
जलभराव और गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे गांव में संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। - ब्रजपाल
जल्द कराया जाएगा समाधान
गांव में सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त किया गया है। जलभराव की समस्या का भी जल्द समाधान कराया जाएगा। - रामकिशोर, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed