फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Principal and secretaries paid crores of rupees before term ends

कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रधान और सचिवों ने किया करोड़ों रुपये का भुगतान

Thu, 24 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Principal and secretaries paid crores of rupees before term ends
पिलाना ब्लॉक में बीडीओ को फाइल चेक कराते एडीओ पंचायत - फोटो : BAGHPAT
- बुधवार को ही खाते में मिली थी ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की किस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कार्यकाल खत्म होने से पहले ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान के लिए दिनभर प्रक्रिया चलती रही। दो दिन में प्रधानों और सचिवों ने जिले में करोड़ों रुपये का भुगतान किया। अगले तीन दिन तक बैंक की छुट्टी होने के कारण बृहस्पतिवार को दिनभर प्रधान और सचिव अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के हिसाब में जुटे रहे।
ग्राम पंचायतों की बकाया धनराशि की किश्त शासन की ओर से बुधवार को खातों में जारी की गई थी। शुक्रवार रात 12 बजे कार्यकाल समाप्त होने से पहले ठेकेदारों और संस्थाओं के अधिक से अधिक भुगतान किए गए। बड़ौत ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में ही बुधवार को करीब 26 लाख रुपये का भुगतान किया गया। बृहस्पतिवार को भी बैंक समय तक भुगतान होता रहा। बागपत और खेकड़ा ब्लॉक की बीडीओ स्मृति अवस्थी ने कहा कि ग्राम पंचायतों को किस्त शासन की ओर से जारी की गई थी, उसमें से कराए गए विकास कार्यों का भुगतान किया गया है। कितना भुगतान हुआ, यह शुक्रवार तक ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालयों में बैठकों का दौर
बागपत। बैंकिंग का आखिरी दिन होने के कारण विकास खंड कार्यालयों में भी बैठकों का दौर चलता रहा। खंड विकास अधिकारियों ने एडीओ पंचायतों से अपने-अपने क्षेत्र के गांवों की जानकारी ली। बागपत ब्लॉक में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही चुनाव की तैयारियां
फोटो नंबर 24केएआर 1
खेकड़ा। ब्लॉक में 37 ग्राम पंचायतें है। खंड विकास अधिकारी स्मृति अवस्थी ने बताया कि कोरोना संकट की वजह से चुनाव में देरी हो गई। पंचायतों के परिसीमन और मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। वित्तीय लेन-देन के लिए डोंगल, स्वच्छ भारत मिशन में इस्तेमाल होने वाली चेकबुक समेत अन्य सामग्री प्रधानों को दी जाती है। शुक्रवार रात 12 बजे डोंगल डि-एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
प्रधानों का कार्यकाल खत्म होगा, जारी रहेगा विकास कार्य
छपरौली। खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने विकास खंड पर विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने सचिव को पंचायत चुनाव के मद्देनजर हर गांव में वार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में गोवंश को सर्दी से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। मनरेगा योजना के अंतर्गत लोगों का सेवायोजन कार्यालय पंजीकरण कराने तथा कन्या सुमंगला योजना के फॉर्म सत्यापित कर जमा करने के निर्देश दिए। 25 दिसंबर से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। प्रत्येक गांव में चल रहे विकास कार्यों को जारी रखा जाए। अजय कुमार, राहुल कुमार, सुधीर रुहेला, दीपक मान, गौरव तोमर, गौरव राणा, कृष्ण कुमार, गौरव खोखर व अजय मौजूद रहे।
आज आधी रात से प्रधानजी के अधिकार खत्म
बागपत। शुक्रवार को प्रधानों के कार्यकाल का आखिरी दिन होगा। जिले के 245 ग्राम प्रधानों से अधिकार लेकर एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया जाएगा। ई-स्वराज ग्राम पोर्टल पर सभी प्रधानों के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) आधी रात के समय अनरजिस्टर्ड कर दिए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बताया कि कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक तैनात किया जाएंगे। शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

जिले में पहुंचे 32 लाख मतपत्र
बागपत। पंचायत चुनाव की तिथियां भले ही घोषित नहीं हुई हो, लेकिन जिले में 32 लाख मतपत्र पहुंच गए हैं। उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार दिल्ली से मतपत्रों को लाए। मतपत्रों को सुरक्षित लॉकर में रखवाया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिसबल तैनात किया गया है। मतपत्र चार रंग में रंगे हुए हैं। प्रधान पद के प्रत्याशी के लिए हरे रंग का मतपत्र होगा। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र बनाया गया है। प्रधान पद के लिए जिले में सात लाख दो हजार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए आठ लाख 47 हजार 700, जिला पंचायत सदस्य के लिए आठ लाख 31 हजार 600 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आठ लाख 48 हजार 300 मतपत्र जिले में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed