फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में सुधार नहीं होने पर होगी कार्रवाई : सैनी

Fri, 01 Aug 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
political news
बागपत के कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेते प्रभारी मंत्र - फोटो : samvad
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि सीएम डैश बोर्ड में जिन अधिकारियों की स्थिति खराब है, वह सुधार करें और सुधार नहीं होता तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्र वंदना चौक से दिल्ली रोड तक नाले की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव रहता है और पानी निकासी नहीं हो पाती है, इसलिए नाले की सफाई कराई जाए ताकि सड़कों को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि टूटे खंभों को सही कराने, बागपत यमुना घाट पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाए ताकि वहां शाम के समय घूमने जाने वाले लोगों को परेशानी न हो। कहा कि प्रत्येक गरीब व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। सभी अधिकारी कार्यालय में समय से पहुंचे और लोगों की समस्या को सुनकर निस्तारण करें। निपुण भारत योजना के तहत विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। यदि किसी भी तरह की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक योगेश धामा, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, डीएम अस्मिता लाल, एसपी सूरज कुमार राय, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



छपरौली सीएचसी में 24 घंटे मिले मरीजों को सुविधा
बागपत। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने छपरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कान्हा गोशाला व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी में दवाई की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, महिला और शिशु चिकित्सा व्यवस्था, स्वच्छता और आपातकालीन सेवा की जानकारी ली। कहा कि उपचार के लिए मरीज भटकने नहीं चाहिए और 24 घंटे उपचार मिलना चाहिए। यदि शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कान्हा गोशाला का भी निरीक्षण किया और वहां पर मौजूद गोवंश की देखरेख, चारे-पानी की व्यवस्था, पशु चिकित्सा सुविधा एवं सफाई व्यवस्था को देखा। प्रभारी मंत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास का निरीक्षण किया और उनकी पढ़ाई, खान-पान, आवासीय सुविधाओं एवं सुरक्षा की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed