{"_id":"6324c37a14429a0f5062c16e","slug":"police-ran-on-the-information-of-child-thief-kahkra-news-mrt6055740124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
बच्चा चोर की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बागपत, खेेकड़ा। खेेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में बच्चा चोर होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति और महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में बच्चा चोर की पुष्टि न होने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
बृहस्पतिवार की रात एक व्यक्ति और एक महिला दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। रात में वे दोनों रेलवे स्टेशन पर ही सो गए। शुक्रवार की सुबह वह पास में स्थित एक मकान में खाना मांगने के लिए घुस गए। मकान मालिक और उसके परिजनों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर शोर मचाकर पुलिस को बच्चा चोर होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह फर्रुखाबाद के रहने वाले राज शुक्ला और किरण देवी हैं। दोनों देवर भाभी हैं, भाभी बीमार है। वह उसे दिल्ली अस्पताल में दवाई दिलवाने के लिए लाया था। रात में गलती से वे दिल्ली, शामली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। रास्ते में गलत ट्रेन में सवार होने का पता लगने के बाद वे खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर उतर गए।
शुक्रवार की सुबह भूख लगने पर वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मकान में खाना मांगने के लिए घुस गए। मकान मालिक और उसके परिजनों ने उन्हें बच्चा चोर समझ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि सच्चाई का पता लगाने के बाद दोनों को छोड़ दिया।