{"_id":"67e846550466d076e00f4da7","slug":"poles-removed-from-the-road-traffic-resumed-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-128837-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मार्ग से हटवाए खंभे, आवागमन शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मार्ग से हटवाए खंभे, आवागमन शुरू हुआ
Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में संपर्क मार्ग पर लगे खंभे को हटवाने शनिवार को टीम पहुंची। जहां पर लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। इसके बाद ऊर्जा निगम के अफसरों ने पुलिस बल की मौजूदगी में खंभे हटवाए।
कस्बे के माठू पहलवान, प्रहलाद, मास्टर नरेंद्र, सत्यवीर, जितेंद्र आदि ने संपर्क मार्ग के बीच दो खंभों को हटवाने की ऊर्जा निगम से मांग की थी। मगर, कोई समाधान नहीं हुआ। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को अवर अभियंता हरेंद्र, नोडल अधिकारी सुग्रीव टीम के साथ खंभे हटाने के लिए कस्बे में पहुंचे।
जहां पर लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में संपर्क मार्ग से खंभे हटाए गए। इनके हटने से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय नंबर दाे के प्रधानाध्यापक कमल पंवार ने विद्यालय के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाली लगवाने की मांग की, जिससे कोई हादसा नहीं हो।