Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three arrested in connection with the culpable homicide (not amounting to murder) of Saurabh; granted bail by the court.

Baghpat News: सौरभ की गैर इरातदन हत्या में तीन गिरफ्तार, न्यायालय से जमानत मिली

Thu, 19 Nov 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in connection with the culpable homicide (not amounting to murder) of Saurabh; granted bail by the court.
बागपत। रेलवे के ठेकाकर्मी सौरभ की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है। पुलिस ने बुधवार को शाहपुर बड़ौली निवासी अवनीश, खुब्बीपुर निवाड़ा निवासी ताहिर और शकील को गिरफ्तार किया। हालांकि, न्यायालय में पेश किए जाने के बाद तीनों आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

शाहपुर बड़ौली निवासी राजवीर उपाध्याय ने दो दिन पहले बागपत कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सौरभ दिल्ली से मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में लॉन्ड्री का सामान पहुंचाने वाले ठेकेदार के पास काम करता था। रविवार शाम को सौरभ बाइक लेकर घर से निकला था। अगले दिन उन्हें सौरभ के हादसे में घायल होने की जानकारी मिली। जिला अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने सौरभ को मृत पाया। राजवीर उपाध्याय ने आरोप लगाया कि गौरीपुर मोड़ पर रहने वाले ताहिर पर सौरभ के 90 हजार रुपये उधार थे। ताहिर ने पैसे देने की बात कहकर सौरभ को अपने कमरे पर बुलाया और शराब पिलाई। इसके बाद सौरभ को भवन निर्माण सामग्री और फर्नीचर से लदी ई-रिक्शा में बैठाकर शाहपुर बड़ौली लाया जा रहा था। नैथला मोड़ से आगे पहुंचने पर ई-रिक्शा पलट गई, जिससे सौरभ की मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस की पड़ताल में कई नए तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला कि ताहिर के कमरे पर शराब पीने के बाद सौरभ की पिटाई भी की गई थी। ई-रिक्शा चालक अवनीश के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप
राजवीर उपाध्याय ने अपनी प्राथमिकी में अवनीश, ताहिर और एक अज्ञात युवक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ई-रिक्शा पलटने से उनके बेटे की जान गई। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed