{"_id":"6afdfd78c020de09a60aab9a","slug":"theft-at-the-home-of-a-property-dealer-who-had-gone-to-visit-khatu-shyam-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162501-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खाटूश्याम दर्शन करने गए प्रॉपर्टी डीलर के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खाटूश्याम दर्शन करने गए प्रॉपर्टी डीलर के घर में चोरी
विज्ञापन
रटौल। स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने पर खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने गए प्रॉपर्टी डीलर राम अवतार उर्फ लाला के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ली। चोरी का पता चलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी।
सहबानपुर गांव निवासी रामअवतार उर्फ लाला मंगलवार सुबह अपनी पत्नी, बच्चों, बहन और भांजे के साथ राजस्थान में खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए घर पर ताला लगाकर गए थे। बुधवार सुबह उन्होंने अपने भतीजे जितेंद्र को फोन कर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे नहीं चलने पर घर जाकर देखने के लिए कहा। जितेंद्र ने वहां जाकर देखा तो मकान के ताले टूटे हुए मिले।
जितेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। राम अवतार भी खाटूश्याम से वापस आ गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे लाखों रुपये, सोने और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम के साथ जांच की।
विज्ञापन
वर्जन-
चोरी के मामले की जांच कराई जा रही है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई। कई अहम जानकारी मिली हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा