फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People engaging in anti-landmass team in Bagu

बाघू में एंटी भूमाफिया टीम से उलझे लोग

Fri, 05 May 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 05 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बाघू गांव में बृहस्पतिवार को एंटी भूमाफिया सैल की टीम ने तालाब की जमीन पर बने मकानों पर निशान लगाने शुरू किए तो लोगों ने इसका विरोध किया। हंगामा बढ़ा तो तहसीलदार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। खाद के गड्ढे की जमीन को कब्जा मुक्त करने को तीन दिन का समय दिया और पूर्व माध्यमिक स्कूल की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। तालाब की जमीन पर बने मकान चिह्नित किए।
विज्ञापन


एंटी भूमाफिया सैल के प्रभारी कानूनगो रोहित तोमर के नेतृत्व में टीम बाघू गांव पहुंची। तालाब, खाद के गड्ढे और पूर्व माध्यमिक स्कूल की जमीन पर कब्जा मुक्त कराने के लिए नक्शे के अनुसार जांच पड़ताल की। तालाबों पर बने मकानों पर टीम ने लाल निशान लगाया तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। टीम के साथ नोकझोंक की। हंगामा बढ़ा तो कानूनगो ने तहसीलदार राजबहादुर और बागपत कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद टीम ने तालाबों की जमीन पर बने मकानों पर लाल निशान लगाए। कानूनगो रोहित तोमर ने बताया कि गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर लोगों ने कब्जा किया हुआ था, जिसको टीम ने खाली कराया। खाद के गड्ढों की जमीन पर लोग दीवार का निर्माण करा रहे थे। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। चेतावनी दी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया तो जेसीबी से खाली कराई जाएगी। थाने में भी मामला दर्ज कराएंगे। टीम में तहसीलदार राजबहादुर, कानूनगो रोहित तोमर, लेखपाल विनोद शर्मा, महेश शर्मा, श्यामपाल राठी, बलबीर सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के पहुंचते ही गांव में मचा हड़कंप
एंटी भूमाफिया सैल के कर्मचारियों द्वारा सरकारी जमीन पर निशान लगाते ही गांव में हड़कंप मच गया। नेताओं के पास फोन खड़कने शुरू हो गए थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोई भी नेता टीम के बीच नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed