फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passenger train delayed for two hours, passenger upset

पैसेंजर ट्रेन दो घंटा लेट, यात्री परेशान

Sat, 14 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Passenger train delayed for two hours, passenger upset
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बांट देखते यात्री। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की लगातार हो लेटलतीफी से यात्री परेशान है। शुक्रवार को भी दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैंसेजर ट्रेन दो घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

रेल यात्रियों का कहना था कि इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना आम बात हो गई है। इससे वह समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते। ट्रेन समय पर आएगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। शुक्रवार को भी दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 74021 अपने निर्धारित समय से दो घंटे लेट पहुंची। इस ट्रेन का स्टेशन पर पहुंचने का समय साढ़े नौ बजे है। शुक्रवार को यह ट्रेन बड़ौत स्टेशन पर साढ़े ग्यारह बजे पहुंची। इससे परेशान यात्री स्टेशन अधीक्षक पीके बोस से मिले। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस का कहना था कि कभी-कभार ही तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन समय से लेट हो जाती है। उच्चाधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की जा रही है। समस्या बताने वालों में दिनेश, सोनू, कपिल, हरिओम, प्रवीण, ओमपाल, हरवीर, सुरेंद्र, अजयपाल, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed