फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat left gangrape accused

माफी मांगने के बाद पंचायत ने छोड़े गैंगरेप के आरोपी

Fri, 18 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 18 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व दो युवकों ने किशोरी से गैंगरेप किया।  पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। पंचायत ने ही आरोपियों के गलती मानने पर केस में समझौता करा दिया है। 
विज्ञापन


एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को क्षेत्र के ही दो युवक चार दिन पूर्व बहला फुसलाकर अपने साथ खेत में ले गए थे। वहां  सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद में आरोपी किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर परिजन किशोरी को घर ले आए। होश में आने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गांव में पंचायत हुई। आरोपी युवकों ने भरी पंचायत में माफी मांगी। बाद में पंचों ने उन्हें माफ कर केस में समझौता करा दिया। एएसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पांच दिन पूर्व ही पंचायत ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी परिजनों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर केस में समझौता कराया था। इससे पहले भी इस तरह के पंचायत समझौते करा चुकी है। 

मौसेरे भाई ने किया किशोरी का अपहरण
बागपत (ब्यूरो)। जिला मुख्यालय से सटे एक गांव में किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप किशोरी के ही मेरठ निवासी मौसेरे भाई पर लगा है। परिजनों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस से किशोरी की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। 

गांव की 16 वर्षीय किशोरी छह दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गई थी। तलाश करने पर परिजनों को पता चला किशोरी का मेरठ के हाजीपुरा गांव के युवक ने अपहरण किया। जो किशोरी का रिश्ते का मौसेरे भाई है। वह अक्सर किशोरी के घर आता था। परिजनों ने आरोपी  के परिजनों से इस बारे में जानकारी की, उन्होंने संतोष जनक जबाव नहीं दिया।


इसके बाद परिजनों ने खुद तलाश शुरू की।  बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने कोतवाली पुलिस से किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की । कोतवाली प्रभारी ने कहा मामले की जांच चल रही है। जल्द किशोरी को बरामद कियाा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed