फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Outbreak of Pokka Boeing disease in sugarcane crop

गन्ने की फसल में पोक्का बोइंग रोग का प्रकोप

Fri, 28 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of Pokka Boeing disease in sugarcane crop
गन्ने की फसल में पोक्का बोइंग रोग का प्रकोप
विज्ञापन

बागपत। जिले में गन्ने की फसल में पोक्का बोइंग रोग का प्रकोप बढ़ रहा है। फसल में रोग लगने पर नई पत्तियों के नीचे सफेद रंग के धब्बे बन जाते हैं और पत्तियां चाकू से काटने जैसी प्रतीत हो जाती है। समय पर उपचार नहीं करने पर फसल में नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ने की फसल में पोक्का बोइंग रोग फ्यूजेरियम मानिलीफोरम नामक कवक से फैलता है। फसल में रोग लगने से फसल की उत्पादन क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। समय पर कीटनाशक का छिड़काव न करने पर फसल में नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। फसल को रोग से बचाव के लिए कार्बनडाजिम 50 डब्लूपी एक किलोग्राम की दर या कॉपर ऑक्सीक्लोराई 50 डब्लूपी 500 ग्राम अथवा मैनकोजेब 75 प्रतिशत डब्लूपी दो से ढाई किलोग्राम का 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने से फसल का रोग से बचाव किया जा सकता है। रोग अधिक होने पर छिड़काव के 15 दिन बाद दोबारा छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed