फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: हत्या की तीन दिन तक बनाई योजना, पति ने हथौड़े तो पत्नी ने चाकू से किए वार

Thu, 10 Sep 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत की खत्री गली में  हत्या के बाद लगी भीड़। संवाद
बड़ौत। नगर की खत्री गढ़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान करने वाले शिकोहपुर के दीपेंद्र की हत्या अचानक नहीं की गई। उसकी हत्या के लिए राहुल व उसकी पत्नी सोनिया ने तीन दिन तक योजना बनाई। उस योजना के तहत दीपेंद्र ने बुधवार सुबह को दुकान खोली तो उसको गालियां देने के बाद राहुल ने हथौड़े व सोनिया ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोनिया ने बताया कि उनकी दीपेंद्र से अच्छी बातचीत होती थी, मगर तीन महीने से बातचीत बंद हो गई। चाय भिजवाने को लेकर ही बातचीत होती थी। उसने आरोप लगाया कि दीपेंद्र ने जब उसको परेशान करना शुरू कर दिया तो उसने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। अब उसे लगने लगा था कि दीपेंद्र उसके पति को इन सभी बातों को बताएगा तो उसने खुद ही चार दिन पहले पति राहुल को सबकुछ बता दिया और दीपेंद्र के परेशान करने की बात भी कही। इस पर राहुल का गुस्सा भड़क गया, मगर तब दीपेंद्र को मारने वाली कोई बात नहीं हुई। उसके अगले दिन राहुल व दीपेंद्र में कहासुनी हो गई और तब दीपेंद्र को मारने की योजना बनाई। हथौड़ा व बड़ा चाकू बाजार से खरीदकर दो दिन पहले रख लिया ताकि मौका मिलने पर घटना को अंजाम दिया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार योजना के तहत ही बुधवार सुबह दीपेंद्र ने दुकान खोली तो उसे अकेले देखकर राहुल ने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद हथौड़ा ले जाकर उसके सिर में कई वार किए। दीपेंद्र ने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया तो तभी सोनिया ने पीछे से कमर में चाकू से वार किए। दीपेंद्र जब जमीन पर गिर गया तो राहुल उसके बाद भी सिर में वार करता रहा और सोनिया ने सीने में चाकू मारे। इस तरह करीब 15 वार उस पर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने उसे देखा कि उसकी सांस पूरी तरह से बंद हो चुकी है तो वे वहां से भागने लगे। वहां शोर सुनकर आसपास के लोग आने पर वे पकड़े गए। राहुल व सोनिया ने पुलिस को साफ कहा कि उनको दीपेंद्र की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार दोनों से पूछताछ की जा रही है।
लोगों के रोकने पर चाकू मारने की धमकी दी
हत्या करने के बाद जब दंपती वहां से भागने लगा तो वहां आए लोगों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया। उन्हें राहुल ने चाकू मारने की धमकी दी। इसके बाद भी लोगों ने हिम्मत दिखाकर उन्हें घेर लिया। लोगों से घिरा देखकर आरोपी ने हथौड़े व चाकू को घटना से कुछ दूरी पर गली में फेंक दिया, जिनको पुलिस ने बरामद किया।

आसपास की दुकानें दिनभर रहीं बंद
दीपेंद्र की हत्या के बाद बुधवार को दिनभर आसपास की 15-20 दुकानें बंद रहीं। घटना का पता चलने पर दुकानदार दुकान पहुंचे, मगर किसी ने दुकान नहीं खोली। पुलिस ने आसपास की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखनी चाहिए तो पहले दुकान नहीं खुली। उसके बाद एक दुकानदार को बुलवाया गया और उसके यहां सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो वहां रिकॉर्डिंग नहीं मिली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed