{"_id":"6aa1bea3390a9b8de302e986","slug":"shopkeeper-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158499-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अफसरों ने हटाया अतिक्रमण, व्यापारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अफसरों ने हटाया अतिक्रमण, व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बागपत। अफसरों ने बुधवार शाम राष्ट्र वंदना चौक पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इसको लेकर व्यापारियों ने विरोध किया। इसको लेकर वहां हंगामा और नोकझोंक हुई, लेकिन अफसर नहीं माने। हाईवे के बाद बड़ा बाजार में भी अतिक्रमण हटाया गया।
एसडीएम दिग्विजय सिंह बुधवार शाम नगर पालिका की टीम और जेसीबी मशीन के साथ राष्ट्र वंदना चौक पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर पालिका की टीम ने फुटपाथ और सड़क पर रखा सामान उठाकर अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाल दिया। इसके बाद हाईवे तक फैला तिरपाल भी हटाया गया। दुकानदारों ने खुद सामान हटाने की बात भी कही और एक-दो दिन का समय भी मांगा, लेकिन अफसर नहीं माने। इसकी सूचना मिलने पर आए संयुक्त वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, व्यापार संघ के महामंत्री विक्की चौधरी समेत अन्य व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध भी किया। इसके बाद भी अभियान जारी रहा और राष्ट्र वंदना चौक के बाद शौकत मार्केट, पांडव मार्ग, गांधी बाजार से अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम दिग्विजय सिंह का कहना है कि अभियान कई दिन तक चलाया जाएगा।
अभियान शुरू होते ही ठेली लेकर भागे
शहर के बाजार में अधिकांश अतिक्रमण दुकान के बाहर रखे सामान और उससे आगे ठेली खड़ी होने से होता है। बुधवार शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते ही ठेली वाले अपनी ठेलियां लेकर भाग निकले। इसके अलावा कई दुकानदारों ने सामान उठाकर अंदर रख लिया। पालिका कर्मियों ने कई ठेलियां और बाहर रखे दुकानों के काउंटर भी जब्त किए।