फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Organic farming will lead society towards better health

जैविक खेती से बेहतर स्वास्थ्य की ओर बढ़ेगा समाज

Thu, 27 Aug 2020 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Organic farming will lead society towards better health
- किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरुक किया
विज्ञापन

दाहा। निरपुड़ा गांव में जितेंद्र के आवास पर बागपत व समीपवर्ती जिलों के प्राकृतिक खेती किसान समूह की मासिक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपनी रसोई को जैविक करना है। जब तक रसोई जैविक नहीं होगी तब तक जैविक खेती के बारे में सोचा नही जा सकता है। प्रकृति में हमारे परिवेश का सब कुछ उपलब्ध है। प्रकृति से टूथपेस्ट से लेकर औषधियां तक प्राप्त की जा सकती है। चारों ओर प्राकृतिक तत्वों की भरमार होने के बावजूद विदेशी कंपनियों से बनी वस्तुओं का प्रयोग कर रहे हैं। आयरन के लिए गोली के बजाए कढ़ाई, लोहे का चाकू का रसोई में प्रयोग कर आयरन की पूर्ति की जा सकती है। इसी प्रकार खेत में फसल चक्र द्वारा की फसलें उगानी चाहिए। बैठक में किसानों ने एक-दूसरे को स्वयं बनाए गए प्राकृतिक प्रोडक्ट एवं फसलों में प्रयोग करने की विधि और समय के बारे में जानकारी दी। बैठक में अजब सिंह, डॉ. देव कुमार,रामपाल सिंह, उमेश कुमार, अमरजीत, उपेंद्र तोमर, अमित चौधरी, विकास राणा, विजय सिंह, तेजपाल सिंह, जितेंद्र राणा, संजीव राणा, सतेंद्र कुमार आदि किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सम्मानित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी की रामदास कालोनी में पं राधेकृष्ण शर्मा सदस्य रेलवे सलाहकार समिति का बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज लगवाने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में राजेंद्र शर्मा, सुभाष, दयानंद शास्त्री, विपिन, ओमप्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed