फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On the last day there was no queues at banks Notbandi

नोटबंदी के आखिरी दिन बैंकों में नहीं दिखी कतारें

Sat, 31 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 31 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
On the last day there was no queues at banks Notbandi
कैश
बागपत (ब्यूरो)। बैंकों में पुराने नोट जमा करने का समय खत्म हो गया है। अंतिम दिन इक्का-दुक्का बैंकों में ही भीड़ रही। कैश लेने के लिए एटीएम से लेकर बैंकों तक भीड़ रही। शहरी क्षेत्रों में व्यवस्था पटरी पर लौट रही है तो ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब भी परेशानी झेल रहे हैं। 
विज्ञापन


पुराने नोट जमा करने के अंतिम दिन इक्का-दुक्का बैंकों में ही लोग पहुंचे। कैश के लिए कुछ भीड़ बैंकों में पहुंची। देहात के बैंकों में अब भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कैश नहीं मिल रहा और परेशानी बढ़ती जा रही है। 50 दिन बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


कैश की किल्लत दूर, मिलने लगी रफ्तार  
बड़ौत। नोटबंदी के बाद 50 दिन अब बैंकों में स्थिति सुधरने लगी है। नगदी के लिए बैंकों में ग्राहकों की लाइन कम हो गई हैं, तो वहीं, एटीएम भी चालू होने लगे हैं। शुक्रवार को बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा ने भी अपना एटीएम भी चालू कर दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी आदेश के बाद ग्राहकों मेें एक हजार व पांच सौ के पुराने नोट खपाने व नई करेंसी को लेकर अफरा-तफरी मच गई थी। ग्राहक सुबह बैंक खुलने से पहले ही लाइनों मेें खड़े हो जाते थे। कोताना, बावली, दोघट, बड़ौत आदि सहित कई बैंक शाखाओं पर तो आक्रोशित ग्राहकों ने तोड़फोड़ तक की थी। इसके बाद जैसे-जैसे दिन बीतते गए, राहत मिलती जा रही है। शुक्रवार को बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा के प्रबंधक अरविंद, सहायक प्रबंधक सुधांशु जैन, कर्मचारी भूपेंद्र ने पहले ग्राहकों को विडरोल पर पांच से दस हजार रुपये अदा किए। बाद में एटीएम चालू कर ग्राहकों को आसानी से पैसे उपलब्ध कराए।


पुराने नोट जमा करने के लए रही भीड़
बड़ौत। बैंकों पर शुक्रवार को पुराने नोट जमा करने करने को लेकर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बैंक खुलने से पहले ही लाइनों में खड़े हो गए। इस दौरान कई बैंक शाखाओं पर ग्राहकों ने हंगामा भी किया। पूरे दिन हंगामे की स्थिति बनी रही। लोग पूरे दिन पुराने नोट खपाने में जुटे रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed