फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   nyay ki umeed mein gujar gaye chaar saal

न्याय की उम्मीद में गुजर गए चार साल

Sun, 07 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  निर्भया के दरिंदों को सजा न मौत मिलने के बाद बागपत की बिटिया के परिजनों को भी उम्मीद जग गई है। निर्भया हत्याकांड से एक सप्ताह पहले बागपत की छह वर्षीय बिटिया की निर्मम हत्या कर दी गई थी। परिजन न्याय की बाट जोह रहे हैं। उनकी भी यही मांग और सपना है कि दरिंदे को फांसी की सजा हो।
विज्ञापन


रमाला क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बच्ची बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने ममेरे भाई की शादी में आई हुई थी। 8 दिसंबर 2012 को पड़ोस का ही युवक उसको सामान दिलाने के बहाने अपने साथ खेत में ले गया था। वहां आरोपी ने दुष्कर्म कर उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। 12 दिसंबर 2012 को उसका खेत में शव मिला था। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हंगामा कर आरोपी अनिल को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा   दर्ज हुआ था।  तभी से आरोपी जेल में बंद है। केस एडीजे एफटीसी (प्रथम) कोर्ट में चल रहा है। उस पर पुलिस रासुका की कार्रवाई भी कर चुकी है। परिजनों ने कहा जब तक बिटिया के हत्यारोपी को सजा नहीं मिल जाएगी, तब तक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उनकी मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed