{"_id":"61f831ca9fd8da3bae6787e3","slug":"nirvana-festival-of-shri-adinath-bhagwan-celebrated-with-pomp-baraut-news-mrt5753580119","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया श्री आदिनाथ भगवान का निर्माण महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया श्री आदिनाथ भगवान का निर्माण महोत्सव
विज्ञापन
बड़ौत के गांधी रोड स्थित मान स्तंभ परिसर में पूजा अर्चना करते जैन श्रद्घालु।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाया श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव
बड़ौत। श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार संगठन के तत्वावधान में सोमवार को श्री 1008 आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से पालकी यात्रा में निकाली गई।
नगर के गांधी रोड स्थित मान स्तंभ परिसर में सोमवार को 1008 आदिनाथ भगवान निर्वाण महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि भवन पुजारी संघ द्वारा अतिथि भवन से पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें श्री 1008 आदिनाथ भगवान विराजमान थे। यह पालकी यात्रा नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, डाकखाने रोड से होती हुई मान स्तंभ परिसर पहुंची। जहां पर आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांति पूजन अर्चना की गई। उसके उपरांत श्रद्धालुओं ने लड्डू चढ़ाया। सायंकाल में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार संगठन के कोषाध्यक्ष अनिल जैन ने बताया हमारे संगठन पिछले 21 वर्षों से मान स्तंभ पर धूमधाम से मनाता रहा है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष टेकचंद जैन, संदीप जैन, अमित जैन, अनिल जैन, रविंद्र जैन, डब्बू जैन, आदिश जैन, सचिन जैन, राहुल जैन, अशोक जैन, सचिन जैन, हर्षित जैन आदि का सहयोग रहा। संवाद