फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nirpura's female head will give her class 12 examination

52 वर्षीय निरपुड़ा की प्रधान देंगी 12 वीं की परीक्षा

Sun, 16 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nirpura's female head will give her class 12 examination
निरपुड़ा गांव की प्रधान मुनेश देवी को रोल नम्बर देते जवाहर नगर स्मारक इंटर कालेज प्रधानाचार्य भ? - फोटो : BAGHPAT
दाहा/दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव की प्रधान मुनेश देवी इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भूपति आर्य ने उन्हें प्रवेश पत्र दिया। 42 साल तक किताबों से दूर रहने के बावजूद मुनेश देवी ने दोबारा पढ़ाई शुरू की और दसवीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन

छपरौली के चांदनहेड़ी गांव के किसान जहान सिंह की बेटी मुनेश देवी ने साल 1976 में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली से आठवीं पास की थी। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। कुछ दिन बाद शादी निरपुड़ा के बृजपाल सिंह के साथ हो गई। वक्त का पहिया घूमा और देखते ही देखते 42 साल बीत गए। तीन बेटियों की शादी कर चुकी मुनेश देवी ने साल 2017 में नौंवी में एडमिशन लिया। साल 2018 में जीएस इंटर कॉलेज दोघट से दसवीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। शनिवार को मुनेश देवी ने अपना प्रवेश पत्र लिया। पलड़ी गांव में उनका परीक्षा सेंटर लगा है।
विज्ञापन

बेटों ने बढ़ाई हिम्मत
बागपत। निरपुड़ा की प्रधान मुनेश देवी कहती हैं कि इच्छाशक्ति के दम पर महिलाएं कामयाबी हासिल कर सकती हैं। पढ़ने के लिए बेटे निश्चय राणा और निर्वेश राणा ने प्रेरित किया तो उनकी हिम्मत बढ़ गई। वह गांव की लड़कियों और महिलाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed