फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nathala Road will be saved, contractor found

नैथला रोड का होगा उद्धार, मिल गया ठेकेदार

Mon, 20 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nathala Road will be saved, contractor found
फैजपुर निनाना गांव के प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होकर आगे कई गांवों तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए आखिर कई महीने बाद ठेकेदार मिल गया है। इस सड़क के निर्माण को चार महीने पहले 69.50 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है, तो 6.70 लाख रुपये मिल चुके हैं। इसके बाद भी ठेकेदार नहीं मिलने से 12 गांवों के करीब 30 हजार लोगों को गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा था। सड़क का निर्माण इस सप्ताह ही शुरू होने की बात कही जा रही हैं। तीन महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होते हुए आगे कई गांवों तक जाने वाली सड़क की हालत पिछले छह महीने से खराब है। इसमें गड्ढे हो गए हैं और लोगों को वाहन लेकर गुजरने में परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इस सड़क के निर्माण की मंजूरी मिलने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने टेंडर निकाला, तो पहले दो बार ठेकेदार ही नहीं मिले।
विज्ञापन

अब ठेकेदार मिलने से इस सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके बनने से नैथला, फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, खेड़ी प्रधान, लुहारी, बोहला समेत 12 गांवों के लोगों को फायदा होगा। नैथला मोड़ से लेकर बड़ौत-कोताना रोड तक जोड़ते हुए इसका निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गड्ढे होने के कारण सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी हैं। इसके निर्माण की काफी समय से मांग की जा चुकी हैं। अब ठेकेदार मिलने पर सड़क का जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी दूर हो सके। - रोहित धनकड़, प्रधान प्रतिनिधि फैजपुर निनाना
--
इस सड़क से कई गांवों के लोग गुजरते हैं। पिछले कई महीने से सड़क की हालत काफी खराब होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब इसका जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है, जिससे समस्या दूर होगी। - सचिन, प्रधान सुल्तानपुर हटाना

--
नेशनल हाईवे से नैथला और फैजपुर निनाना होते हुए कोताना रोड तक सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए ठेका छोड़ दिया गया है। इसका निर्माण अगले तीन महीने में पूरा करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed