फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More than 300 families facing drinking water crisis in Sinauli

सिनौली में पेयजल संकट से जूझ रहे 300 से अधिक परिवार

Tue, 24 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
More than 300 families facing drinking water crisis in Sinauli
बड़ौत के सिनौली गांव में नलकूप से पानी खींचती युवती। - फोटो : BARAUT
तीन दिन पूर्व पेयजल टंकी के ट्यूबवेल की विद्युत लाइन मेें फाल्ट होने से उत्पन्न हुई समस्या
विज्ञापन

दूरदराज के हैंडपंप और ट्यूबवेलों से पानी लाने को मजबूर महिलाएं और युवतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सिनौली स्थित पेयजल टंकी के ट्यूबवेल की विद्युत लाइन में फाल्ट होने से तीन दिनों से गांव के लगभग 250 से अधिक परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे है। महिलाओं व युवतियों को दूर-दूराज स्थित हैंडपंपों और ट्यूबवेलों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। आरोप है कि लगातार शिकायतर करने के बावजूद न तो विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे है और न ही ग्राम प्रधान व अन्य।
बड़ौत ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सिनौली गांव की आबादी लगभग नौ से दस हजार है। गांव मेें 300 से अधिक परिवार को पेयजल टंकी से पानी पहुंचाया जाता है। तीन दिनों से गांव स्थित पेयजल टंकी के ट्यूबवेल की विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण इन घरों में पानी नहीं पहुंचा रहा है। इससे ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन

ये बोले ग्रामीण-------
राजीव एडवोकेट ने बताया कि पेयजल टंकी से पानी की सप्लाई न होने के कारण बहू-बेटियों को दूरदराज हैंडपंपों व ट्यूबवेलों से पानी लाना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश व जयकौर ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में बच्चों को भेजकर या खुद हैंडपंपों व ट्यूबवेलों से पानी लाना पड़ रहा है।

तीन दिन पहले फाल्ट हो गया था। इस कारण लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। बिजली कर्मियों को बुलाकर फाल्ट को ठीक कराया जा रहा है। - पवन, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed