फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MNREGA workers who went to dig the pit, ran

गड्ढा खोदने गए मनरेगा मजदूरों को दौड़ाया

Mon, 27 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers who went to dig the pit, ran
बागपत, दोघट। गढ़ी कांगरान गांव में कुछ दिन पहले कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने गए मनरेगा मजदूरों को कुछ लोगों ने दौड़ा दिया। ग्राम प्रधान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ी कांगरान ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पहले डीएम के आदेश पर 1684 मीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी। जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर एसडीएम ने पौधरोपण कराने के निर्देश दिए गए। जिसके चलते शनिवार को उन्होंने पौधरोपण कराने के लिए गड्ढा खुदाई के लिए मनरेगा मजदूरों को भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मजदूरों को गड्ढा खोदने से रोक दिया और धमकाकर वहां से भगा दिया। खोदे गए गड्ढों को मिट्टी डालकर दोबारा भर दिया गया। उन्होंने पुलिस ने मजदूरों को भगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed