फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lineman asked for convenience fee, then the farmers themselves added the broken wire

Baghpat: लाइनमैन ने मांगा सुविधा शुल्क तो किसानों ने खुद ही जोड़ दिए टूटे तार, सूखने लगी थीं फसलें

Wed, 08 Jun 2022 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2022 12:06 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र में करीब एक सप्ताह पूर्व आई आंधी में बिजली के खंभे और तार टूट गए थे। बिजली आपूर्ति न होने से कई किसानों के नलकूप ठप हो गए थे। मंगलवार को किसानों ने जोखिम लेकर खुद ही टूटे पड़े तारों को जोड़ दिया।

विज्ञापन
Lineman asked for convenience fee, then the farmers themselves added the broken wire
खेकड़ा के जंगल मे जान जोखिम मे डालकर टूटी लाइन के तारो को स्वमं जोडते परेशान किसान - फोटो : KAHKRA

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के बागपत में करीब एक सप्ताह पूर्व बारिश के साथ आई आंधी में खेकड़ा नगर क्षेत्र के जंगल में बिजली के खंभे और तार टूट गए थे। इससे कई किसानों के नलकूप ठप होने के कारण फसलें सूखने लगी थी। तार जोड़ने के लिए लाइनमैन सुविधा शुल्क मांग रहा था। मंगलवार को ग्राम बंधपुर के किसानों ने फसलों को बचाने लिए जान जोखिम में डालकर स्वयं ही टूटे पड़े को जोड़कर नलकूप चालू किए। किसानों ने लाइनमैन के खिलाफ निगम अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


29 मई को बारिश के साथ आई आंधी में बिजली के खंभे टूट गए थे। इससे नगर के साथ ही बंदपुर फीडर, चमरावल फीडर, हसनपुर मसूरी फीडर के बड़ागांव, बसी, सुन्हैड़ा, बंदपुर, फखरपुर, सांकरौद, डूंडाहैड़ा, हसनपुर मसूरी, सुभानपुर आदि गांवों के किसानों के नलकूप ठप पड़ गए थे।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें:  UP: मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही सड़क हादसों ने ली पांच जानें, अलग-अलग क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे किसानों के खेतों में खड़ी गन्ना, चारा, सब्जी आदि की फसलें सूख रही थी। इस कारण किसान खासे परेशान बने हुए थे। किसानों ने खंभे और तार दुरुस्त कराने का इंतजार भी किया, लेकिन कोई नहीं आया।

 

आरोप है कि तार जोड़ने के लिए लाइनमैन ने सुविधा शुल्क मांगा। सुविधा शुल्क न देने पर तार ठीक नहीं किए। फसलें सूखती देख किसान सूरजपाल, महेश, कृष्णपाल, कालू, जयसिंह, सोदान सिंह, सुंदर सिंह आदि ने मंगलवार को खुद ही टूटे बिजली लाइन के तारों को दुरुस्त कर अपने नलकूप चालू किए। बताया कि अभी भी कई नलकूपों पर आपूर्ति चालू नही हुई है।


एसडीओ विद्युत संजय कुमार का कहना है कि बारिश के साथ आई आंधी में काफी नुकसान हुआ है। जगह जगह टूटी पड़ी विद्युत लाइनों को कर्मचारी चालू करने में जुटे है। कई फीडर चालू किए जा चुके है। टूटी बिजली लाइनो ंकी मरम्मत कराकर जल्दी ही आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। किसानों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि लाइनमैन दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed